नई दिल्ली: जगदीप धनखड़ देश के 14 वें उपराष्ट्रपति होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति पद के नतीजे घोषित होने के बाद उनके आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत देशभर के राजनेताओं ने जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रति बनने पर बधाई दी। बता दें कि धनखड़ को कुल 528 वोट मिलें हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 725 सांसदों ने मतदान किए थे।
विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की प्रत्याशी मार्गरेट अल्वा को कुल 182 वोट मिले। सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान समेत अन्य लोगों ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले थे। बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद, मनोनीत सदस्यों सहित, उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करते हैं। देश के अगले उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को पद की शपथ लेंगे। 10 अगस्त को मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
एनडीए प्रत्याशी पेशे से वकील धनखड़ 1989 में राजनीति में शामिल हुए। वह जुलाई 2019 में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बने और तब से ममता बनर्जी सरकार के साथ अपने अशांत संबंधों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में अपना इस्तीफा दे दिया। इससे पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने धनखड़ के लिए अपनी पार्टी के समर्थन की घोषणा की। वहीं, अल्वा ने 19 जुलाई को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था।
संबंधित खबरें
ममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू
55 mins agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
3 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
5 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
5 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
8 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
11 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
11 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines