---विज्ञापन---

Vice Presidential Election: देश के 14वें उपराष्ट्रपति होंगे धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली: जगदीप धनखड़ देश के 14 वें उपराष्ट्रपति होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति पद के नतीजे घोषित होने के बाद उनके आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत देशभर के राजनेताओं ने जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रति बनने पर बधाई दी। बता दें कि धनखड़ […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: जगदीप धनखड़ देश के 14 वें उपराष्ट्रपति होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति पद के नतीजे घोषित होने के बाद उनके आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत देशभर के राजनेताओं ने जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रति बनने पर बधाई दी। बता दें कि धनखड़ को कुल 528 वोट मिलें हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 725 सांसदों ने मतदान किए थे।

---विज्ञापन---

 

विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की प्रत्याशी मार्गरेट अल्वा को कुल 182 वोट मिले। सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान समेत अन्य लोगों ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले थे। बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद, मनोनीत सदस्यों सहित, उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करते हैं। देश के अगले उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को पद की शपथ लेंगे। 10 अगस्त को मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

---विज्ञापन---

एनडीए प्रत्याशी पेशे से वकील धनखड़ 1989 में राजनीति में शामिल हुए। वह जुलाई 2019 में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बने और तब से ममता बनर्जी सरकार के साथ अपने अशांत संबंधों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में अपना इस्तीफा दे दिया। इससे पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने धनखड़ के लिए अपनी पार्टी के समर्थन की घोषणा की। वहीं, अल्वा ने 19 जुलाई को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था।

First published on: Aug 06, 2022 08:56 PM
End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola