---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: आज गुरुवार को इन 5 राशियों को मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें 20 अगस्त 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 20 अगस्त 2026 गुरुवार के दिन ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं.

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 20 August 2026: आज 20 अगस्त 2026 को सावन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. आज मासिक दुर्गाष्टमी है. इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. इसके साथ ही विंछुड़ो, भद्रा और आडल योग रहेगा. आज विशाखा और अनुराधा नक्षत्र रहेगा. इंद्रा और वैधृति योग रहेगा. बालव, बव और बालव करण रहेगा. ग्रहों की स्थिति से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, आप यहां जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 20 अगस्त 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

---विज्ञापन---

किसी गरीब और असहाय की मदद करें, तो कार्य सहज पूर्ण होंगे. व्यापार में अपनों से बड़ों का अनुभव आप को सही मार्ग दिखाएगा. परिवार में किसी आयोजन को लेकर चर्चा होगी. धर्म जगत से जुड़े लोगों की कीर्ति में वृद्धि के योग हैं.

वृषभ राशि

---विज्ञापन---

जो सोच रहे हैं, उन विचारों को साकार करने का समय आ गया है. अपने आत्मबल को कम न होने दें, सफलता तय है. संतान के प्रति अपने कर्तव्य पूरे करेंगे. शिक्षा के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है.

मिथुन राशि

---विज्ञापन---

मन बहुत चंचल है, थोड़ी-थोड़ी देर में आप अपना निर्णय बदलते है. अपना मन स्थिर करें, फिर निर्णय लें. व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा. नई मशीनरी को क्रय करने में धन खर्च होगा. कर्मचारियों से अनबन हो सकती है.

कर्क राशि

---विज्ञापन---

अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा पर जायेंगे. प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे. घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी, अस्वस्थता रहेगी. बकाया धन की वसूली होगी. आज की यात्रा लाभकारी रहेगी. किसी प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित होगें.

सिंह राशि

---विज्ञापन---

आज लंबे समय के बाद स्वयं के लिए समय मिला है. आप की कार्यप्रणाली से व्यापार में लाभ होगा. अनजान लोगों पर भरोसा न करें, धोखा हो सकता है. विवाह संबंधी अवरोध बने रहेंगे.

ये भी पढ़ें – Guru Gochar 2026: अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश कर गए देवगुरु बृहस्पति, इन 4 राशियों की किस्मत हो सकती है बुलंद

---विज्ञापन---

कन्या राशि

नौकरी पेशा लोगों के लिए समय मध्यम है. आप की व्यवहार कुशलता की लोग तारीफ़ करेंगे. नए सौदे व्यापार को नई उंचाई देंगे. भाई बहनों से विवाद बड़ा रूप ले सकता है, शांति से समय व्यतीत करें.

---विज्ञापन---

तुला राशि

कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे. समाज में कुछ लोग आप का विरोध भी कर सकते हैं. कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है. संतान के विवाह संबंधी प्रस्ताव सार्थक होंगे.

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

आप की मेहनत का फल शुभ होगा. परीक्षार्थी परिणामों से खुश रहेंगे. यात्रा के योग बन रहे हैं. पुराने लेन-देन आज होंगे. किसी पुराने विवाद से परिवार में आज कलह हो सकता है.

---विज्ञापन---

धनु राशि

व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना होगा. नौकरी में स्थान्तरण के योग बन रहे है. भूमि-भवन संबंधित मामले जल्द से जल्द आपसी सहमति से ही निपटेंगे. संतान की चिंता रहेगी. पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे.

---विज्ञापन---

मकर राशि

कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. मन में कोई बात पर कई दिनों से मंथन चल रहा है, इसी कारण आप का व्यवहार चिड़चिड़ा हो गया है. संपत्ति विवाद उभर सकते हैं. पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगेगा.

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

परिवार के सदस्यों की मदद करनी होगी. मित्रों के साथ मौज-मस्ती पर धन अधिक खर्च होगा. वाहन सुख मिलेगा, नए भवन में जाने का वक्त आ गया है. आर्थिक मामले पक्षधर होंगे. प्रेम-प्रसंग के चलते विवाद संभव है.

---विज्ञापन---

मीन राशि

समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें. विरोधी आप का खुल कर विरोध करेंगे. रक्त सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे. भगवान शिव पर बिल्वपत्र और गंगाजल अर्पण करें, लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा. वाहन चलाने में सावधानी रखें.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Aug 20, 2026 07:24 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola