खेल के मैदान के बाद अब सियासत में नई पारी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनप्रीत गोनी AAP में हुए शामिल

Manpreet Gony: भारत के पूर्व क्रिकेटर मनप्रीत सिंह गोनी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं. उनके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता एथलीट कुणार ने भी आप का दामन थामा है. पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले दोनों ने बड़ा फैसला किया है.

Image Credit: AAP Punjab/X

Image Credit: AAP Punjab/X

विज्ञापन

Manpreet Gony: क्रिकेट और सियासत का पुराना नाता रहा है. भारत के कई पूर्व क्रिकेटर राजनीति में एक्टिव हैं. अब इस लिस्ट में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनप्रीत सिंह गोनी का भी नाम शामिल हो गया है. पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले गोनी के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता एथलीट कुणार भी 19 अगस्त को आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हुए. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों खिलाड़ियों का पार्टी में स्वागत किया.

आप ने किया स्वागत

दोनों खिलाड़ियों के पार्टी में शामिल होने के बाद AAP ने कहा कि पंजाब के युवाओं और खेल समुदाय के साथ उसका जुड़ाव पहले से ज्यादा मजबूत होगा. पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव 2027 होना है. ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के पार्टी में शामिल होने के बाद AAP को मजबूती मिली है. पार्टी में शामिल होने के बाद मनप्रीत गोनी और कुणार ने कहा कि भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार के कार्यों से खासा प्रभावित हुए हैं. इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां भी मौजूद रहे.

विज्ञापन

गोनी ने भारत के लिए केवल वनडे में ही प्रतिनिधित्व किया है. हालांकि आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, गुजरात लायंस और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से खेल चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने पंजाब के लिए लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट खेला. जून 2019 में उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. अब वह नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं.

करियर पर एक नजर

साल 2008 में आईपीएल का पहला सीजन खेला गया था. उन्होंने पहले ही सीजन में सीएसके का प्रतिनिधित्व करते हुए धमाल मचाया था और सीजन में कुल 17 विकेट चटकाए थे. इसके बाद एशिया कप 2008 में उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया और उन्होंने हांगकांग के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया. इसके बाद उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका मिला. गोनी ने भारत के लिए 2 वनडे मैच में 2 विकेट लिए. वहीं, आईपीएल के 44 मैच में उन्होंने 37 विकेट लिए हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ