Kaalchakra: राशि के अनुसार करियर चुनने पर मिल सकती है सफलता, जानें किस फिल्ड में करें काम?

Kaalchakra Today: आज 20 अगस्त 2026 के कालचक्र में राशि के अनुसार, करियर चुनने के बारे में जानेंगे. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक किस राशि को किस फिल्ड में सफलता मिल सकती है? आइये पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में जानते हैं.

Pandit suresh pandey .jpg

राशि के अनुसार चुनें अपना करियर (PIC CREDIT: AI\NEWS24)

Kaalchakra Today 20 August 2026: आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. आज सावन मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जा रही है. आज अष्टमी तिथि का समापन रात को 9 बजकर 18 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद नवमी तिथि आरंभ होगी. विशाखा नक्षत्र सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर समाप्त होने के बाद अनुराधा नक्षत्र आरंभ हो चुका है. इंद्र योग और वैधृति योग रहेगा. इसके साथ ही विष्टि, बव और बालव करण रहने वाला है.

विज्ञापन

आज कुछ अशुभ समय भी रहने वाले हैं. राहुकाल दोपहर को 2 बजकर 2 मिनट से लेकर शाम को 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा. इसके साथ ही आज यमगण्ड काल, आडल योग और दुमुहूर्त रहेगा. भद्रा का साया रहने वाला है. आज के कालचक्र में राशि के अनुसार, लोगों को कौन सा करियर चुनना चाहिए इसके बारे में जानेंगे. राशि अनुसार करियर सलेक्ट करने पर जीवन में तरक्की के योग बनेंगे.

विज्ञापन

मेष राशि के लिए करियर

मेष राशि के लोगों की चंद्र कुंडली प्रभावित है और शुभ ग्रह मजबूत हो, तो इन लोगों के लिए बहुत ही अच्छा होता है. इन लोगों को पुलिस, सेना, दवाईयों, केमिकल, जमीन, पॉलिटिक्स, कानूनी मामलों में लोहा और मैनेजमेंट से जुड़े कामों में सफलता मिलती है. इन्हें गुरु ग्रह से शुभ परिणाम मिलते हैं. हालांकि, इन लोगों को गुस्सा बहुत आता है. मेष राशि वालों को भूख बर्दास्त नहीं होती है. इन्हें शनि ग्रह से संभलकर रहना चाहिए.

विज्ञापन

वृषभ राशि करियर विकल्प

वृषभ राशि वालों को मैनेजमेंट से जुड़े काम करने चाहिए. यह लोग अच्छे संस्थापक होते हैं. इन लोगों के अंदर अच्छा टैलेंट होता है. इन लोगों को ज्वेलरी, कपड़े, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और संगीत के मामले में सफलता मिलती है. खेती और खाने-पीने से जुड़े मामले में भी इन लोगों के लिए करियर बनाना अच्छा होता है. इन लोगों को गुरु ग्रह को मजबूत करने के उपाय करने चाहिए.

अन्य सभी 12 राशियों के बारे में जानने के लिए आप ऊपर दिए गए कालचक्र के वीडियो को देखें. वीडियो में पंडित सुरेश पांडेय से आप इसके बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ