IND vs SL: जीत के बाद भी बदल सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, मैच विनर खिलाड़ी पर मंडरा रहा है खतरा

IND vs SL: टीम इंडिया लंबे समय से टेस्ट फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थी. जिसके कारण ही टीम दबाव में नजर आ रही थी. गॉल टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने के बाद अब वो दबाव कम हो गया है. ऐसे में भारतीय टीम कोलंबो टेस्ट में कुछ बड़े फैसले भी कर सकती है.

SL A vs IND A

(Pic Credit- AI Generated) टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकता है बदलाव

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम ने गॉल टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने के फौरन बाद से ही कोलंबो टेस्ट मैच की तैयारी शुरू कर दी होगी. टीम इंडिया आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027 की रेस में बने रहने के लिए श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करना चाहती है. गॉल टेस्ट मैच में हार के बाद श्रीलंका की टीम और भी मुश्किल विकेट बना सकती है. ऐसे में टीम इंडिया को अपनी बल्लेबाजी यूनिट को और मजबूत करना होगा. इसके कारण प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव हो सकता है. 

विज्ञापन

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकता है बदलाव 

गॉल टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजों दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही टीम इंडिया को मैच में 165 रनों से जीत मिली है. हालांकि इस मुकाबले में भी कुलदीप यादव के प्रदर्शन पर सवाल उठ रहा है. इसके अलावा टीम को एक ऑफ स्पिनर की भी कमी खल रही है. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें कोलंबो टेस्ट मैच से बाहर कर सकती है. उनकी जगह सारांश जैन को खेलने का चांस मिल सकता है. सारांश जैन एक ऑफ स्पिनर हैं. इसके अलावा वो बल्ले के साथ भी योगदान दे सकते हैं. कोलंबो की विकेट पर अगर ज्यादा स्पिन देखने को मिली, तो टीम इंडिया के पास नंबर 9 तक बल्लेबाजी होगी. ऐसे में श्रीलंका के लिए भी मुश्किल होगी. सारांश जैन गेंद के साथ भी प्रभावी साबित हो सकते हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भारत से हार के बाद भी श्रीलंकाई कप्तान का बड़ा कारनामा, WTC में श्रीलंका के नंबर-1 खिलाड़ी बने

बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने गॉल में किया परेशान 

पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को सोनल धीनुष्का और निरोशन डिकवेला ने परेशान किया है. दोनों ही बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने बहुत ही आसानी के साथ मानव सुथार, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को खेला है. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर को प्लेइंग 11 में एक ऑफ स्पिनर की एंट्री करानी होगी. मानव सुथार ने गॉल में 10 विकेट लिए हैं. वहीं रवींद्र जडेजा को 4 विकेट मिले, लेकिन कुलदीप यादव सिर्फ 1 विकेट ही हासिल कर सके. इसके अलावा मानव और जडेजा बल्ले के साथ भी योगदान दे सकते हैं. ऐसे में कुलदीप पर गाज गिरनी लगभग तय माना जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ