Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

टॉप न्यूज़

Tortoise Ring: कंगाल को भी करोड़पति बना सकती है ‘कछुए वाली अंगूठी’, धारण कर न करें ये 4 गलतियां

Tortoise Ring: मान्यता है कि कछुए वाली अंगूठी धन और सौभाग्य आकर्षित करती है. यदि इसे सही विधि और नियमों के साथ पहना जाए तो घर में बरकत और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. आइए जानते हैं, इसे पहनते समय किन नियमों का ध्यान रखना जरूरी है?

Author
Written By: Shyamnandan Updated: Mar 12, 2026 10:30
Tortoise-Ring

Tortoise Ring: कुछ लोग कहते हैं कि एक छोटी सी अंगूठी आपकी जिंदगी बदल सकती है. इसी में से एक है कछुए वाली अंगूठी. यह सिर्फ आभूषण नहीं, बल्कि धन और सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती है. मान्यता है कि इसे पहनने से पैसों की कमी नहीं रहती और व्यक्ति पर माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. यह फेंगशुई के लाफिंग बुद्धा या तीन टांगों वाले मेंढक की तरह ही सकारात्मक ऊर्जा लाता है. लेकिन इसके कुछ नियम हैं जिन्हें अनदेखा करना भारी पड़ सकता है.

अंगूठी चुनते समय ध्यान रखें

सबसे पहले, हमेशा चांदी से बनी कछुए वाली अंगूठी ही चुनें. सोना या अन्य धातु से बनी अंगूठी पहनने से मनचाही ऊर्जा प्राप्त नहीं होती. चांदी का धातु न केवल शुद्धि में मदद करता है बल्कि इसे पहनने वाले को मानसिक शांति और धन की दिशा में स्थिरता भी देता है.

---विज्ञापन---

पहनने से पहले शुद्धि आवश्यक

अंगूठी पहनने से पहले इसे शुद्ध करना जरूरी है. इसके लिए सबसे पहले दूध में अंगूठी को साफ करें और फिर गंगाजल से स्नान कराएँ. इसके बाद इसे लक्ष्मी के चरणों में रखकर श्रीसूक्त का पाठ करें. ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और अंगूठी से सकारात्मक ऊर्जा सीधे आपके जीवन में प्रवेश करती है.

मुंह हमेशा आपकी ओर

कछुए वाली अंगूठी पहनते समय सबसे जरूरी है इसका मुंह आपकी ओर होना. मान्यता है कि ऐसा करने से धन आपके पास आकर्षित होता है. यदि मुंह बाहर की ओर होगा तो इसका लाभ नहीं मिलेगा. यह नियम छोटे लगता है लेकिन इसका असर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Shani Favourite Plant: शनि के अशुभ प्रभाव से राहत के लिए लगाएं ये पौधा, जानें घर में रखने की सही दिशा और फायदे

सही उंगली में पहनें

अंगूठी की ऊर्जा तभी काम करती है जब इसे सही उंगली में पहना जाए. इसे सीधे हाथ की बीच वाली उंगली या तर्जनी उंगली में पहनना सबसे शुभ माना जाता है. गलत उंगली में पहनने पर अंगूठी का सकारात्मक प्रभाव कम हो सकता है.

ध्यान रखने योग्य छोटी बातें

रोजाना अंगूठी को साफ और शुद्ध रखें
कभी किसी और को अंगूठी पहनने के लिए न दें
इसे पहनते समय नकारात्मक विचार न रखें
महत्वपूर्ण कामों या धन संबंधी निर्णयों में इसे साथ रखें

आपको बता दें, कछुए वाली अंगूठी केवल धन ही नहीं बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास भी बढ़ाती है. सही ढंग से इसे पहनना और शुद्ध रखना सबसे बड़ी कुंजी है. छोटे नियमों का पालन करके आप भी इसका पूरा लाभ पा सकते हैं और अपनी किस्मत में स्थायी बदलाव ला सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Snake in Dream: सपने में ‘काला सांप’ दिखना शुभ है या अशुभ? देवकीनंदन ठाकुर ने बताए चौंकाने वाले संकेत

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 12, 2026 10:30 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.