Phoenix Eye on Palm: हथेली पर 'जौ' का निशान शुभ या अशुभ? जानें क्या अहम संकेत देता है हस्तरेखा शास्त्र

Phoenix Eye on Palm: हथेली पर ‘जौ’ का निशान, जिसे फीनिक्स आई या बुद्धा आई कहते हैं, धन, सफलता और बुद्धिमत्ता का प्रतीक माना जाता है क्या आपकी हथेली पर यह निशान है? जानें कैसे यह जीवन में भाग्य और सम्मान ला सकता है और इसके रहस्यपूर्ण लाभ क्या हैं

Phoenix-Eye-on-Palm

Phoenix Eye on Palm: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर जौ या यव का निशान बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है इसे फीनिक्स आई या बुद्धा आई (Phoenix Eye or Buddha Eye) भी कहा जाता है यह निशान धन, सफलता और बुद्धिमत्ता का प्रतीक होता है जिनकी हथेली पर यह स्पष्ट रूप में दिखता है, वे जीवन में भाग्यशाली और सम्मानित माने जाते हैं आइए जानते हैं, जीवन में इसके क्या-क्या लाभ होते हैं?

विज्ञापन

अंगूठे पर शुभ संकेत

अंगूठे के जोड़ पर जौ का निशान सबसे शुभ माना जाता है यह राजयोग का संकेत है ऐसे लोग जीवन में स्थिर धन, उच्च पद और समाज में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं निशान जितना स्पष्ट और बड़ा होगा, लाभ उतना अधिक होगा

विज्ञापन

तेज बुद्धि और छठी इंद्री

इस निशान वाले व्यक्तियों की समझदारी और सीखने की क्षमता प्रबल होती है उनकी अंतर्ज्ञान शक्ति काफी मजबूत होती है वे भविष्य की घटनाओं का पूर्वाभास कर सकते हैं और अपने फैसले सही समय पर ले पाते हैं

आर्थिक समृद्धि

जौ का निशान धन संचय और आर्थिक स्थिरता का सूचक है नौकरीपेशा लोग प्रमोशन या नई जिम्मेदारी पाकर लाभ में रहेंगे व्यापार में निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं रुके हुए पैसे मिलने की संभावना भी बनती है

विज्ञापन

परिवार और सामाजिक जीवन

हाथ में जौ का निशान परिवार में सुख और संतुलन का संकेत देता है संतान सुख और पारिवारिक मान-सम्मान बढ़ता है समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा के अवसर मिलते हैं धार्मिक या आध्यात्मिक झुकाव भी दिख सकता है

विज्ञापन

यह कब होता है अशुभ?

यदि जौ का निशान मुख्य रेखाओं पर हो या टूटा हुआ दिखे, तो यह अशुभ प्रभाव भी ला सकता है जीवन रेखा पर होने पर स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयां, हृदय रेखा पर प्रेम संबंधों में समस्या और भाग्य रेखा पर आर्थिक बाधा दर्शा सकता है

अन्य पर्वतों पर प्रभाव

बुध पर्वत या कनिष्ठा उंगली के नीचे बनने पर यह व्यापारिक समझ और चतुराई का संकेत देता है अंगूठे के शीर्ष पर बने निशान को सबसे उत्तम माना गया है स्पष्ट निशान से जीवन में स्थिरता और सुख-शांति सुनिश्चित होती है

विज्ञापन

कब मिलता है पूर्ण फल?

निशान तभी पूर्ण फल देता है जब यह स्पष्ट और बिना कटाव के हो धुंधला या टूटा निशान लाभ को कमजोर कर सकता है इसलिए हथेली की स्थिति और निशान की स्पष्टता पर विशेष ध्यान देना चाहिए

ये भी जानें

इस निशान को धारण करने वाले वाले लोग मेहनती और बुद्धिमान होते हैं वे जीवन में अपने प्रयासों से स्थिरता और सफलता प्राप्त करते हैं अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना उनके लिए हमेशा लाभकारी रहेगा

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ