Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार की रात चुपचाप करें ये अचूक उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा के साथ नहीं होगी धन की कमी

Shukrawar Ke Upay: जीवन में सुख-समृद्धि, आर्थिक स्थिति मजबूत और भौतिक ऐश्वर्य की प्राप्ति चाहते हैं तो मां लक्ष्मी को खुश रखें। धन की देवी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार की रात अचूक उपाय अपना सकते हैं। आइए जानते हैं कि मां लक्ष्मी के लिए कौन से उपाय शुक्रवार की रात करने चाहिए?

Author
Edited By : Simran Singh Updated: May 16, 2025 09:10
Shukrawar Ke Upay | Friday night upay | Goddess Lakshmi | money | upay | Shukrawar Upay | maa lakshmi upay
Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार की रात करें ये उपाय

Shukrawar Ke Upay: हिन्दू धर्म में सप्ताह के हर दिन का खास महत्व होता है और सभी दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित होते हैं। शुक्रवार का दिन शुक्र देव और मां लक्ष्मी को समर्पित है। पूजा-पाठ के लिए शुक्रवार का दिन संतोषी माता को भी समर्पित है। धन की देवी मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए शुक्रवार का दिन बहुत उत्तम माना जाता है। आर्थिक स्थिति सही नहीं है या धन है कि रुकने का नाम नहीं लेता है तो मां लक्ष्मी की नाराजगी हो सकती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का दिन धन, वैभव, सौंदर्य, ऐश्वर्य और सुख-सुविधाओं का प्रतीक माना जाता है। इस दिन किए गए उपाय का शुभ फल प्राप्त हो सकता है। जीवन में शांति और सौभाग्य बना रहेगा। हिन्दू धर्म में शुक्रवार की रात किए गए कुछ उपाय लाभकारी माने गए हैं। अगर आप धन की देवी मां लक्ष्मी की असीम कृपा पाना चाहते हैं तो शुक्रवार की रात के उपाय अपना सकते हैं।

---विज्ञापन---

शुक्रवार की रात करें ये उपाय

1. मां लक्ष्मी के आठ स्वरूप की पूजा शुक्रवार की रात को करें। इस दौरान मां लक्ष्मी को गुलाब या कमल का फूल अर्पित करें। धूप-दीप के साथ खीर का भोग लगाएं। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। इससे माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनेगी और धन-समृद्धि में वृद्धि हो सकेगी।

2. मां लक्ष्मी का मंत्र जाप भी फलदायक होता है। शुक्रवार की रात स्नान आदि के बाद साफ-सुथरे गुलाबी रंग के कपड़े पहन लें। इसके बाद मां लक्ष्मी के सामने दीपक जलाएं। एक डिब्बी में नमक भरकर रख दें। इस एक लाल रंग के कपड़े के ऊपर रखें। इसके बाद “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नमः।” मंत्र का जाप 1001 बार करें। हर शुक्रवार की रात करने से अत्यंत धन लाभ हो सकता है और मां लक्ष्मी की खास कृपा आप पर हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 12 राशियों पर धन की देवी मां लक्ष्मी की होगी अपार कृपा! पंडित सुरेश पांडेय से जानें सरल उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: May 16, 2025 09:10 AM

संबंधित खबरें