Shiv Sena Symbol Controversy: फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे उद्धव ठाकरे, राउत बोले- बेईमान लोगों का गुट कर रहा सौदेबाजी
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Shiv Sena Symbol Controversy: उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है। चुनाव आयोग ने शनिवार को ही शिवसेना पार्टी का नाम और चिन्ह धनुष बाण एकनाथ शिंदे गुट को देने का फैसला किया था। ठाकरे ने चुनाव आयोग के फैसले के बाद रविवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है।
वहीं दूसरी तरफ शिंदे गुट ने भी ठाकरे गुट की याचिका के विरोध में विरोध पत्र दाखिल करने का फैसला किया है। यानि अब कोर्ट शिंदे गुट को सुने बिना फैसला नहीं सुना सकेगा।
वहीं दूसरी तरफ सांसद संजय राउत ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका नाम और निशान छीनने के लिए 2 हजार करोड़ का लेन-देन हुआ है। उन्होंने चुनाव आयोग के इस फैसले को सौदेबाजी नाम दे दिया। राउत ने कहा कि अमित शाह क्या बोलते हैं, उस पर महाराष्ट्र के लोग ध्यान नहीं देते। जो सत्य खरीदने का काम करते हैं वो सच और झूठ की क्या बात कर रहे हैं।
#WATCH शिवसेना और उसका निशान (तीर-कमान) चिह्न छीना गया है और ऐसा करने के लिए इस मामले में अब तक 2,000 करोड़ रुपए की लेनदेन हुई है: उद्धव ठाकरे गुट के नेता व सांसद संजय राउत, मुंबई pic.twitter.com/6hyQHLjMZr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2023
उन्होंने कहा कि शिवसेना से उसका नाम और चुनाव चिन्ह लेने के लिए अब तक 2 हजार करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है। मैं इस दावे पर कायम हूं। उन्हाेंने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश में बेईमान लोगों का गुट, विधायक खरीदने के लिए 50 करोड़, सांसद खरीदने के लिए 100 करोड़, पार्षद खरीदने के लिए 1 करोड़ और शाखा प्रमुख खरीदने के लिए 50 लाख खर्च कर सकता है।
उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह को पद छोड़ देना चाहिए। क्याेंकि आज कश्मीरी पंडित कश्मीर में धरने पर बैठे हैं। कश्मीरी पंडितों की हत्या क्यों हुई? क्या उन्हें संरक्षण मिला? सरकार इसका जवाब दे। आज भी कश्मीरी पंडित घर वापसी के लिए तैयार नहीं हैं। यह किसकी विफलता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: