Raksha Bandhan 2024: इस समय भूल से भी न बांधें राखी, भाइयों के जीवन पर छा सकते हैं संकट के बादल

Raksha Bandhan 2024: साल 2024 में रक्षा बंधन का पावन त्योहार सोमवार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं, इस साल बहनों को किस समय अपने भाइयों को राखी बांधने से परहेज करना चाहिए, अन्यथा बुरे परिणाम हो सकते हैं और जानिए रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त क्या है?

Raksha-Bandhan-2024
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2024: बहन और भाई के स्नेह, प्रेम और विश्वास के प्रतीक रक्षा बंधन का पावन त्योहार पवित्र सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। बहन-भाई के अटूट प्यार को दर्शाने वाले इस त्योहार के दिन बहनें भाइयों की कलाइयों राखी बांध कर उनके दीर्घायु, स्वस्थ और समृद्ध होने कामना करती हैं। साल 2024 में यह त्योहार सोमवार 19 अगस्त को पड़ रहा है। आइए जानते हैं, बहनों को किस समय अपने भाइयों को राखी नहीं बांधनी चाहिए और क्यों? साथ ही जानेंगे कि इस साल रक्षा बंधन का सही और श्रेष्ठ मुहूर्त क्या है?

रक्षा बंधन 2024 पर बन रहे हैं ये संयोग

साल 2024 में रक्षा बंधन का त्योहार के दिन न केवल सावन पूर्णिमा व्रत है बल्कि इस दिन भगवान शिव को प्रिय सावन के पवित्र महीने का पांचवां और अंतिम सोमवार व्रत भी है। इस साल का रक्षा बंधन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और धनिष्ठा नक्षत्र के विशेष और बेहद शुभ संयोग में मनाया जाएगा। इन शुभ योगों के कारण इस साल का रक्षा बंधन त्योहार विशिष्ट फलदायी बन गया है।

विज्ञापन

इस समय भूल से भी न बांधें राखी

हिन्दू धर्म ग्रंथ पुराण और व्रतराज के अनुसार, भद्रा काल में राखी बांधना निषिद्ध माना गया है। सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार भद्रा काल में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। व्रतराज के ग्रंथ के मुताबिक, रक्षा बंधन का शुभ काम भद्रा समाप्त होने के बाद ही करना चाहिए। साल 2024 के रक्षा बंधन पर भी भद्रा का साया है, जो राखी बांधने के लिये वर्जित है। 19 अगस्त को भद्रा काल की शुरुआत सुबह 9 बजकर 51 से मिनट से हो रही है, जो दोपहर बाद 1 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी। इस समय बहनों को भूल से भी भाइयों को राखी नहीं बांधनी चाहिए।

Raksha Bandhan 2023

भाइयों के जीवन पर पर छा सकते हैं संकट के बादल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भद्रा एक ग्रहण जैसी परिस्थिति है, जो सभी शुभ कार्यों में बाधा उत्पन्न करती है। इसका कारण यह है कि भद्रा काल में ग्रहों की स्थिति ऐसी होती है कि जो शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं होते हैं। भद्रा काल में बहनों को राखी बांधने से जैसे शुभ और पावन काम से हर हाल में परहेज करना चाहिए, अन्यथा भाइयों के जीवन सहित घर-परिवार पर नकारात्मक असर हो सकते हैं।

विज्ञापन
  • भद्रा की अवधि में राखी बांधने से भाई-बहन दोनों के पुण्य नष्ट हो जाते हैं। भाइयों के जीवन की मुश्किलें बढ़ जाती हैं, बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं।
  • भाइयों के काम-धंधे, नौकरी और धन की आमद पर नकारात्मक असर होता है। धन हानि और फिजूलखर्ची बढ़ जाती है। अच्छे काम की जगह स्वास्थ्य समस्याओं पर खर्च बढ़ने लगता है।
  • भद्रा के बुरे असर से भाइयों के प्राण पर संकट आ सकते हैं। वाहन दुर्घटना हो सकती है, जिसमें अंग-भंग हो सकता है या फिर जान भी जा सकती है।

रक्षा बंधन 2024 का बेस्ट मुहूर्त

व्रतों और त्योहारों के मुहूर्त के ग्रंथ ‘व्रतराज’ के अनुसार, राखी बांधने के लिए अपराह्न यानी दोपहर के बाद का समय सबसे बढ़िया माना जाता है। साल 2024 में रक्षा बंधन का सही और श्रेष्ठ मुहूर्त 19 अगस्त को दोपहर बाद 1 बजकर 46 मिनट से शुरू होकर 4 बजकर 19 मिनट तक है। इस शुभ मुहूर्त की कुल अवधि 2 घंटे 37 मिनट की है, जिसमें भाइयों को अपनी बहनों से राखी बंधवा लेनी चाहिए।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ