Muft Ki Revdi: सीएम केजरीवाल बोले- ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि मुफ्त शिक्षा, बिजली देना अपराध
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि जब हम आजादी के 75 साल पूरे कर रहे हैं तो मैं मांग करता हूं कि हर नागरिक को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली और बेरोजगारी भत्ता दिया जाए।
An atmosphere is being created that giving free education, free electricity and free water is a crime. They (BJP) waived off debt worth Rs 10 lakh crore of some people. It is being said that some of them are their friends. No one is talking about it: Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/WcCApwVTu5
— ANI (@ANI) August 8, 2022
माहौल बनाया जा रहा
दिल्ली के सीएम बोले ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि मुफ्त शिक्षा, मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी देना अपराध है। उन्होंने कहा (भाजपा) ने कुछ लोगों का 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। ऐसा कहा जा रहा है कि उनमें से कुछ उनके दोस्त हैं। इस बारे में कोई बात नहीं कर रहा।
अदालत ने सवाल किए
बता दें कि हाल ही में अदालत ने राजनीतिक पार्टियों द्वारा Muft Ki Revdi पर सवाल खड़े किए थे। इस मामले में केंद्र सरकार से उसका पक्ष बताने को कहा था। सुनवाई के दौरान कांग्रेस नेता व वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल भी मौजूद थे।अदालत ने उनसे भी इस मामले में अदालत की मदद करने को कहा था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: