Numerology Job Prediction: डेट ऑफ बर्थ से खुलेगा राज! सरकारी या प्राइवेट नौकरी क्या है आपके लिए बेस्ट? यहां जानें

Job Prediction Numerology: अक्सर लोग इसी उलझन में अपने जीवन का कीमती समय गवा देते हैं कि वो सरकारी नौकरी करें या प्राइवेट जॉब. यदि आप भी इसी उलझन में हैं तो इसका जवाब आपको अपनी डेट ऑफ बर्थ यानी मूलांक से मिल सकता है. यहां पर बताया गया है कि किस मूलांक वालों के लिए कौन सी नौकरी करना ज्यादा अच्छा रहता है.

Numerology Job Prediction

Credit- News24 Graphics

Job Prediction Numerology: क्या आप नौकरी करते हैं या करने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो पहले ही आपको ये पता चल सकता है कि आप अपना समय और दिमाग सही जगह लगा रहे हैं या नहीं. दरअसल, अंक ज्योतिष शास्त्र यानी Numerology की मदद से किसी भी व्यक्ति से जुड़ी कई गुप्त बातें जानी जा सकती हैं. यहां तक कि इस बात की जानकारी भी मिल सकती है कि किस व्यक्ति को कौन सी जॉब करनी चाहिए. सरकारी नौकरी या प्राइवेट जॉब, व्यक्ति किसमें अच्छा नाम, पैसा और मान-सम्मान कमा सकता है. साथ ही उसकी मेंटल हेल्थ अच्छी रहेगी. चलिए अब जानें किस मूलांक यानी डेट ऑफ बर्थ वाले व्यक्ति को कौन सी जॉब करनी चाहिए और क्यों.

विज्ञापन

सरकारी नौकरी

अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जिन लोगों का मूलांक 1 ( जन्म तिथि 1, 10, 19, या 28), 4 ( जन्म तिथि 4, 13, 22, या 31) या 9 ( जन्म तिथि 9, 18, या 27) है, उनके लिए सरकारी नौकरी करना ज्यादा अच्छा रहता है. ऐसे लोगों की जन्म कुंडली में आमतौर पर सूर्य ग्रह और मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, जिससे उनके अंदर धैर्य आता है. ऐसे लोग नियमों का पालन करते हैं और इनके मन में देश की सेवा का भाव होता है.

विज्ञापन

प्राइवेट जॉब

जिन लोगों का मूलांक 3 ( जन्म तिथि 3, 12, 21, या 30), 6 ( जन्म तिथि 6, 15, या 24) या 8 ( जन्म तिथि 8, 17, या 26) है, वो प्राइवेट जॉब में अच्छा काम कर पाते हैं. ऐसे लोगों की जन्म कुंडली में आमतौर पर बुध और शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, जिससे इन्हें नई-नई चीजों को सीखने में मदद मिलती है. साथ ही चुनौतियों का सामना करने का साहस मिलता है.

विज्ञापन

सरकारी और प्राइवेट जॉब

जिन लोगों का मूलांक 2 ( जन्म तिथि 2, 11, 20, या 29), 5 ( जन्म तिथि 5, 14, या 23) या 7 ( जन्म तिथि 7, 16, या 25) है, वो सरकारी नौकरी या प्राइवेट जॉब, किसी में भी अपनी किस्मत आजमां सकते हैं. हालांकि, ये नौकरी कुछ समय के लिए ही करते हैं. इनके खुद के बिजनेस में सफल होने की संभावना अधिक होती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ