टीम से बाहर होने की खबरों के बीच एक बार फिर फेल हुए सूर्यकुमार यादव, इस खिलाड़ी की हुई चांदी

Mumbai T20 League: सूर्यकुमार यादव साल 2024 टीम इंडिया के सबसे अहम टी-20 बल्लेबाज थे. हालांकि उसके बाद उन्हें कप्तानी मिली और उनका बल्लेबाजी में प्रदर्शन गिर गया. अब मुंबई टी-20 लीग में भी टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से रन नहीं बन रहे हैं.

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav

Mumbai T20 League: टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछले 2 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट में रन बनाने के लिए जूझ रहे थे. जिसके बाद वो आईपीएल 2026 में भी बुरी तरह से फेल हो गए. जिसके बाद से ही टीम इंडिया से उन्हें बाहर करने की खबरें चल रही है. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को जिताने वाले सूर्यकुमार अब बाहर होने की कगार पर पहुंच गए हैं. इस बीच वो मुंबई टी-20 लीग में बुरी तरह से फेल हो गए हैं. जिसके कारण ही खबरों को और बल मिल रहा है. 

विज्ञापन

मुंबई टी-20 लीग में बुरी तरह से फेल हुए सूर्यकुमार यादव 

आईपीएल 2026 में फेल होने के बाद सूर्यकुमार यादव मुंबई टी-20 लीग में खेल रहे हैं. जहां पर वो ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएनई टीम की कप्तानी कर रहे हैं. 4 जून को वो अपनी टीम के लिए मैदान पर खेलने उतरे. जहां पर उन्होंने सभी को निराश करते हुए 6 गेंदों में सिर्फ 4 रन ही बनाए. जिसके बाद सागर छाबरिया की गेंद पर ओम केशकमट ने उनका कैच पकड़ लिया. इस मुकाबले में उनके फेल होने के बाद ही टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 178 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव के इस टूर्नामेंट में फेल होने के बाद बीसीसीआई, भारतीय टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर उन्हें टीम से बाहर करने पर मजबूर हो गए हैं. सूर्या इस मुकाबले में रन बनाकर खुद को दोबारा साबित कर सकते थे. हालांकि वो ऐसा करने में फेल हो गए.  

विज्ञापन

लगातार फेल हो रहे हैं कप्तान सूर्या 

सुपरस्टार बल्लेबाज रहे सूर्यकुमार यादव ने बहुत ही कम समय में अपनी जगह टी-20 टीम में अपनी जगह पक्की की थी. जिसके कारण ही रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया का अगला टी-20 कप्तान बनाया गया. कप्तान के तौर पर तो सूर्यकुमार यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया, लेकिन बल्लेबाज के तौर पर वो पिछले 2 सालों से फेल हो रहे हैं. जिसके कारण ही अब उन्हें टीम से बाहर करके श्रेयस अय्यर को नया टी-20 कप्तान बनाया जा सकता है. अय्यर अब नंबर 4 पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ