30 के होने वाले हैं और अभी तक नहीं हुई शादी? आज से ही जपें ये मंत्र, जल्द गूंजेगी शहनाई

Jaldi Shadi Karne Ke Liye Mantra: जैसे-जैसे उम्र 30 के करीब पहुंचने लगती है, वैसे-वैसे व्यक्ति के मन में उसकी शादी को लेकर चिंताएं बढ़ने लगती हैं. आमतौर पर जीवन के इस पड़ाव पर अधिकतर लोग विवाह के बंधन में बंध जाते हैं. अगर आप भी 30 के होने वाले हैं और अभी तक शादी नहीं हुई है तो ऐसे में जल्दी विवाह के लिए किन जाने वाले मंत्रों का जाप कर सकते हैं.

jaldi shadi karne ke liye mantra

Credit- News24 Graphics

Mantras For Getting Married Quickly: करियर और सेटल होने की होड़ में अक्सर लोगों की शादी की उम्र निकल जाती है. अगर आप भी 30 साल के होने वाले हैं या इस उम्र को पार कर चुके हैं और अभी तक शादी नहीं हुई है तो ऐसी स्थिति में आप मंत्र जाप का सहारा ले सकते हैं. पौराणिक शास्त्रों में कई ऐसे शक्तिशाली मंत्रों का उल्लेख किया गया है, जिनका नियमित जाप करने से शादी होने में आ रही सभी बाधाएं दूर होती हैं.

विज्ञापन

आज यहां पर हम आपको कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके निरंतर जाप से कुंडली में शादी का योग बनता है और चट मंगनी पट ब्याह होता है.

विज्ञापन

जल्दी शादी के लिए किस देवी की पूजा करें?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जल्दी शादी करने के लिए मां कात्यायनी की पूजा करनी चाहिए. मां कात्यायनी को मां दुर्गा का रूप माना जाता है, जिनकी पूजा नवरात्रि के छठे दिन विशेषतौर पर की जाती है. मां कात्यायनी के अलावा नियमित रूप से मां गौरी और मां दुर्गा की उपासना करने से भी कुंडली में शीघ्र विवाह का योग बनता है.

जल्दी शादी के लिए किस ग्रह की पूजा करें?

माताओं की पूजा करने के अलावा ग्रहों की पूजा करने से भी शादी होने में आ रही बाधाएं दूर होती हैं. दरअसल, कुछ ग्रहों का सीधा संबंध शादी के योग से होता है. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जल्दी शादी करने के लिए लड़कियों को गुरु ग्रह यानी बृहस्पति, देवगुरु बृहस्पति की पूजा करनी चाहिए, जबकि लड़कों को शुक्र ग्रह की पूजा करने की सलाह दी जाती है.

विज्ञापन

जल्दी शादी करने के मंत्र

  • मां कात्यायनी- ॐ कात्यायनी महाभागे महायोगिन्यधीश्वरि। नन्दगोपसुतं देवि पतिं मे कुरु ते नमः॥
  • मां गौरी- हे गौरि शंकरार्धांगी यथा त्वं शंकरप्रिया। मां कुरु कल्याणि कान्तकातां सुदुर्लभाम्॥
  • मां दुर्गा- ॐ दुं दुर्गायै नमः॥
  • गुरु ग्रह- ॐ बृं बृहस्पतये नमः॥
  • शुक्र ग्रह- ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः॥

बता दें कि इनमें से किसी भी मंत्र का 108 बार सुबह-शाम पूजा के दौरान आप जाप कर सकते हैं, लेकिन मंत्र समाप्त होने के बाद अपनी इच्छा को भगवान के सामने व्यक्त जरूर करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ