---विज्ञापन---

Religion angle-right

सावधान! सुहाग की निशानी सिंदूर भी बन सकता है झगड़े का कारण, जानें ये 7 नियम

Mistakes to Avoid Applying Sindoor: हिंदू धर्म में विवाहित महिलाओं के लिए सिंदूर लगाना पति की लंबी उम्र की कामना का प्रतीक है। सिंदूर लगाने के कई नियम हैं। आइए जानते हैं कि सप्ताह में किस दिन सिंदूर लगाना वर्जित है, इसके उल्लंघन से जीवन पर क्या असर होता है और सिंदूर लगाने से जुड़े महत्वपूर्ण नियम क्या हैं?

---विज्ञापन---

Mistakes to Avoid Applying Sindoor: हिन्दू धर्म में विवाहित स्त्री की दो सबसे बड़ी निशानियां है, पहला है मंगल सूत्र और दूसरा है सिंदूर। विवाहित हिन्दू महिला के लिए सोलह श्रृंगार में सिंदूर सबसे अधिक महत्व रखता है, क्योंकि मंगलसूत्र की जगह कोई अन्य हार या आभूषण धारण कर श्रृंगार को पूरा किया जा सकता है। लेकिन किसी भी रूप में सिंदूर के बदले में कुछ और यूज नहीं किया जा सकता है। सिंदूर के लेकर हिन्दू धर्म में नियम बहुत सख्त हैं। शादी के दिन के बाद से महिलाएं रोज अपने पति की दीर्घायु की कामना में मांग में सिंदूर भरती हैं। आइए जानते हैं कि सप्ताह में किस दिन सिंदूर लगाना वर्जित है, इसके उल्लंघन से जीवन पर क्या असर होता है और सिंदूर लगाने से जुड़े महत्वपूर्ण नियम क्या हैं?

इस दिन भूल से भी न लगाएं सिंदूर

हिन्दू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार हनुमान जी ने अपने शरीर में माता सीता का सिंदूर लगा लिया था। तभी से मंगलवार के दिन उन्हें सिंदूर अर्पित किया जाता है। चूंकि हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी हैं, इसलिए मंगलवार के दिन महिलाओं को सिंदूर लगाने की मनाही है। वहीं, भारत के कुछ क्षेत्रों में कुछ खास समुदायों में बृहस्पतिवार को भी सिंदूर नहीं लगाया जाता है। इसके साथ ही इस दिन कुछ समुदायों लाल की जगह पीले सिंदूर लगाने की परंपरा भी है।

---विज्ञापन---

सिंदूर बन सकती है कपल के झगड़े की वजह!

मंगलवार के स्वामी ग्रह मंगल हैं, जो एक कठोर ग्रह हैं। इनको संबंध विच्छेद और स्वभाव में उग्रता को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार माना जाता है। मान्यता है कि मंगलवार को सिंदूर लगाने से वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी (कपल) के झगड़े बढ़ सकते हैं, जिससे घर में कलह का वातावरण बना रह सकता है। इससे घर की सुख समृद्धि पर बुरा असर होता है।

ये भी पढ़ें:  Temples of India: जिंदा लड़की की समाधि पर बना है वाराणसी का यह मंदिर, दिल दहला देने वाला है इतिहास!

---विज्ञापन---

सिंदूर लगाने में न करें ये गलतियां

हिन्दू धर्म में मान्यता है कि सिंदूर लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कहते हैं, यदि महिलाएं सिंदूर लगाते समय कुछ गलतियां करती हैं तो ये पति के जीवन में दुर्भाग्य का कारण भी बन सकती हैं। यहां तक कि पतिदेव कंगाल भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि मांग में सिंदूर लगाते समय आपको कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए और सिंदूर लगाने के नियम क्या हैं?

  • मान्यता है कि अपना इस्तेमाल किया हुआ सिंदूर किसी और को नहीं देना चाहिए।
  • माना जाता है कि इसे कभी भी नहाए बिना मांग में नहीं लगाना चाहिए।
  • मान्यता है कि मासिक धर्म के दौरान भी मांग में सिंदूर लगाने से सख्त परहेज करना चाहिए
  • कभी भी गीले बालों में सिंदूर न लगाएं क्योंकि गीले बालों में सिंदूर लगाने का प्रभाव पति के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
  • मान्यता है कि अपने सगे रिश्तेदारों और ससुराल पक्ष को छोड़ कर किसी और के पैसे से खरीदा हुआ सिंदूर कभी भी न लगाएं।
  • मांग में सिंदूर को लगाने के बाद उसे भूल से बालों में छिपाने की गलती नहीं करनी चाहिए। इससे पति जीवन में असफल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Vamana Jayanti 2024: धरती पर होता राक्षसों का राज, यदि विष्णु न लेते वामन अवतार, जानें रोचक कथा

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Mahalaya 2024: महालया क्या है, नवरात्रि से इसका क्या संबंध है? जानें महत्व और जरूरी जानकारियां

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 15, 2024 06:34 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola