---विज्ञापन---

Hal Shashthi 2026 Today: आज हल षष्ठी पर करें बलदाऊ की पूजा, जरूर करें बलभद्र की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स

Hal Shashthi 2026 Today: आज 2 सितंबर को हल षष्ठी के दिन भगवान बालभद्र की पूजा करनी चाहिए. आप भगवान बलराम की पूजा के साथ ही बलभद्र की आरती अवश्य करें.

---विज्ञापन---

Hal Shashthi 2026 Today: आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी और षष्ठी तिथि है. ऐसे में हल षष्ठी का व्रत आज रखा जा रहा है. यह दिन भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलदाऊ की पूजा के लिए खास माना जाता है. हल षष्ठी का व्रत भगवान बलराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं. भगवान बलराम का अस्त्र हल है. इस वजह से इसे हल षष्ठी के नाम से जानते हैं. आज हल षष्ठी पर व्रत और पूजन के साथ ही आप बलराम जी की आरती अवश्य करें.

भगवान बलराम की पूजा (Bhagwan Balbhadra Ji Ki Puja)

आज हल षष्ठी और बलराम जयंती के पर्व पर भगवान बलराम की पूजा अवश्य करें. आप स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें और पूजा स्थान की सफाई कर बलराम जी की प्रतिमा स्थापित करें. प्रतिमा पर माला चढ़ाएं और समक्ष दीपक और धूप जलाएं. आप बलराम जी को माखन-मिश्री, फल और मिठाइयों का भोग लगाएं. बलराम जी की आरती कर पूजा संपन्न करें.

---विज्ञापन---

भगवान बलराम की आरती (Bhagwan Balbhadra Ji Ki Aarti)

ॐ जय बलदेव हरे, स्वामी जय बलदेव हरे।
रोहिणी के लाडले प्रभु, सब दुख दूर करे…
ॐ जय बलदेव हरे॥
माथे शेष नाग मुकुट चमकता, सुंदर वस्त्र पहनते।
चाँदनी सी उज्ज्वल छवि, मन मोहिनी झांकी…
ॐ जय बलदेव हरे॥
माखन-मिश्री का भोग लगे, सबकी इच्छाएँ पूरी करें।
दीन-दुखियों की रक्षा करते, सबकी विपदा हरते…
ॐ जय बलदेव हरे॥
दुष्ट संहार किए, हल मूसल के धारी।
भक्तों का उद्धार किया, भगवान, तेरी लीला है भारी…
ॐ जय बलदेव हरे॥

ये भी पढ़ें – Hal Shashthi 2026: आज है हल षष्ठी, जन्माष्टमी से पहले मनाया जाएगा बलराम का जन्मोत्सव, जानिए महत्व

---विज्ञापन---

रेवती संग ब्याह रचाया, तुम ही सुखदाता।
रक्षक और पालनहार, धर्म के हो त्राता…
ॐ जय बलदेव हरे॥
वृन्दावन के वासी, कृष्ण के सखा बलवंत।
तुम हो सच्चे मार्गदर्शक, मन के हो संत…
ॐ जय बलदेव हरे॥
जो भी आरती गाए, सच्चे मन से भक्त।
उसका कल्याण कर दो, सुख-सम्पत्ति में लाए भक्ति…
ॐ जय बलदेव हरे॥
जय बलभद्र महिमा गाए, सब दुख हरने वाले।
भक्तों के सच्चे साथी, हम सबके रखवाले…
ॐ जय बलदेव हरे॥
जो कोई आरती गाए, मनवांछित फल पाए।
जय बलभद्र महिमा गाए, सब दुख हरने वाले…
ॐ जय बलदेव हरे॥

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 02, 2026 07:42 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola