---विज्ञापन---

Religion angle-right

Vamana Jayanti 2024: धरती पर होता राक्षसों का राज, यदि विष्णु न लेते वामन अवतार, जानें रोचक कथा

Vamana Jayanti 2024: हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार, भादो माह में शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को भगवान विष्णु ने अपना पांचवां अवतार वामन के रूप में लिया था। आइए वामन जयंती के अवसर पर जानते हैं कि वामन अवतार का महत्व क्या है और इस अवतार से जुड़ी कथा क्या है?

---खबर नीचे जारी है---

Vamana Jayanti 2024: भगवान विष्णु के 10 प्रमुख अवतारों में से उनका वामन रूप में अवतार न केवल महत्वपूर्ण है बल्कि रोचक भी है। पुराणों के अनुसार, भगवान विष्णु ने अपना यह पांचवां अवतार भादो महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को लिया था। इसलिए इस तिथि को वामन द्वादशी भी कहते है और भगवान वामन की जयंती के रूप में मनाते हैं। इस साल भगवान वामन की जयंती 15 सितंबर को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं, हिन्दू धर्म वामन में अवतार का क्या महत्व है और भगवान विष्णु के इस अवतार से जुड़ी कथा क्या है?

क्या कहता है पुराण?

भागवत पुराण के अनुसार, वामन भगवान विष्णु के 10 अवतारों में से 5वें अवतार वामन त्रेता युग में पहले अवतार थे। वामन अवतार भगवान विष्णु का मनुष्य रूप में पहला अवतार है। इस अवतार से पहले भगवान विष्णु के चार अवतार पशु रूप में थे। ये हैं: मत्स्य अवतार, कूर्म अवतार, वराह अवतार और नरसिंह अवतार। पुराण के अनुसार, भगवान वामन ने भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष द्वादशी को अभिजित मुहूर्त में माता अदिति और कश्यप ऋषि के पुत्र के रूप में जन्म लिया था।

---खबर नीचे जारी है---

इसलिए हुआ वामन अवतार

एक बार दानवों और देवताओं के बीच हुए 12 वर्ष के भीषण युद्ध के बाद भगवान विष्णु के परमभक्त और बलशाली दैत्य राजा बलि ने इन्द्र देव को पराजित कर स्वर्ग पर अधिकार कर लिया था। भगवान विष्णु के भक्त और दानवीर राजा होने के बावजूद राजा बलि एक क्रूर और अभिमानी राक्षस था। अत्यंत पराक्रमी और अजेय बलि से स्वर्ग लोक, धरती और पाताल लोक तीनों लोक कांपते थे।

इंद्र ने भगवान विष्णु से मांगी सहायता

तीनों लोकों को जीतने के उपलक्ष्य में राजा बलि ने गुरु शुक्राचार्य के कहने पर विजय यज्ञ करवाया। उधर स्वर्ग विहीन और श्रीहीन होकर इंद्र भगवान विष्णु के पास पहुंचे और बोले, “हे जनार्दन! यह स्वर्ग आपने हमें दिया था। हम देवता स्वर्ग के बिना कुछ भी नहीं हैं। हम शक्तिहीन और श्रीहीन हो गए हैं। हमारी व्यथा दूर करें प्रभो!”

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: मौसी ने भतीजे को मार कर तालाब में फेंका, मां को नहीं पड़ा कुछ भी फर्क, भगवान शिव हुए क्रोधित…जानें एक अद्भुत कथा

भगवान विष्णु ने लिया वामन रूप

भगवान विष्णु वामन रूप का अवतार लेकर राजा बलि के यज्ञ स्थल पर पहुंचे और राजा बलि से तीन पग जमीन मांगी। यह सुनकर यज्ञ स्थल पर उपस्थित सभी लोग हंसने लगे, सिवाय दैत्यगुरु शुक्राचार्य को छोड़ कर। उन्हें वामन पर संदेह हुआ। उन्होंने राजा बलि यह दान देने से रोकना चाहा। लेकिन अहंकार से भरे बलि ने सोचा कि ये बौना 3 कदम (पग) में कितनी जमीन नाप पाएगा? उसने भगवान वामन से कहा, “हे वामन! आपकी जहां से इच्छा हो, वहां से अपनी तीन पग भूमि ले सकते हैं।”

---खबर नीचे जारी है---

तीन पग में नाप लिया तीनों लोक

राजा बलि के इतना कहते ही विष्णुरूपी भगवान वामन का आकार बढ़ना शुरू हो गया। उनके आकार ने अंतरिक्ष के छोर को छू लिया था। उन्होंने अपने दो पग में ही पृथ्वी, आकाश और ब्रह्मांड को नाप लिया था। उन्होंने राजा बलि से पूछा, “हे दानवेंद्र! अब मैं अपना तीसरा पांव कहां रखूं?” इस पर राजा बलि भगवान वामन को प्रणाम करते हुए कहा, “हे प्रभु! आप अपना तीसरा पग में मेरे सिर पर रखें।” भगवान वामन ने ऐसा ही किया और राजा बलि के सिर पर पांव रखकर उसे पाताल लोक भेज दिया।

हिन्दू धर्म में वामन अवतार का महत्ब

वामन अवतार का हिंदू धर्म में बहुत गहरा महत्व है। राजा बलि के नेतृत्व में दैत्यों ने धरती पर अत्याचार शुरू कर दिए थे। अगर वामन अवतार नहीं हुआ होता तो यह अत्याचार बढ़ता ही जाता और धरती सहित तीनों पर राक्षसों का राज कायम रहता। राक्षसों के अत्याचारों से मनुष्य त्रस्त हो गए होते और उनका अस्तित्व खतरे में पड़ जाता। वामन अवतार ने धरती को राक्षसों के आतंक से मुक्त कराया और देवताओं को वापस स्वर्ग जाने का रास्ता दिया। इस प्रकार, वामन अवतार ने धर्म की रक्षा की और मानवता को बचाया।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: समुद्र में डूबी द्वारिका, भगवान कृष्ण की मृत्यु के बाद उनकी पत्नियों का क्या हुआ…जानें पूरी कथा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 13, 2024 01:19 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola