LPG Cylinder Crisis Live Updates: पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे LPG की उपलब्धता को लेकर घबराएं नहीं और डिस्ट्रीब्यूटर के दफ़्तरों के बाहर लंबी लाइनों में लगने से बचें. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को एजेंसियों पर खुद जाने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि सिलेंडर आसानी से ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं.
अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बुक किए गए LPG सिलेंडर हमेशा की तरह ही डिलीवर किए जाएंगे. उन्होंने जोर देकर कहा कि घबराहट में बुकिंग करने या डिस्ट्रीब्यूशन सेंटरों पर भीड़ लगाने से स्थिति सुलझने में कोई मदद नहीं मिलेगी और लोगों से अपील की कि वे शांत रहें और बुकिंग की सामान्य प्रक्रिया का पालन करें.










