ईरान ने पहले किया अमेरीकी पायलट को बंदी बनाने का दावा, अब जिंदा ढूंढने पर रख दिया ईनाम!

Iran America Tension: ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया और पायलट को पकड़ लिया है. हालांकि, अमेरिका ने इस दावे की अभी तक पुष्टि नहीं की है.

Iran Israel America War

Credit: AI

विज्ञापन

ईरान में अमेरिकी पायलट को पकड़े जाने के दावों पर सस्पेंस बढ़ गया है. पहले ईरान के एक स्थानीय चैनल ने दावा किया कि दक्षिण-पश्चिमी ईरान में एक अमेरिकी फाइटर पायलट ने अपने विमान से बाहर निकला और उसे बंदी बना लिया गया. लेकिन अब चैनल की ओर से घोषणा कि गई है कि दुश्मन पायलट को जिंदा पकड़ने और पुलिस को सौंपने वाले को पुरस्कार मिलेगा. दरअसल, ईरान की सरकारी मीडिया और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उन्होंने अमेरिकी एड्वांसड F-35 स्टील्थ फाइटर जेट को मार गिराया है और उसके पायलट को गिरफ्तार कर लिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना ईरान के केंद्रीय इलाके में हुई, जहां ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम ने इस विमान को निशाना बनाया. ईरानी मीडिया का कहना है कि विमान क्रैश हो गया और पायलट को जिंदा पकड़ लिया गया. हालांकि इस दावे की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: 1 ब्रिज के बदले अब पड़ोसी देशों के 8 पुल गिराएगा ईरान? जारी की अमेरिका से बदला लेने वाली हिट लिस्ट

Advertisment

ईरानी मीडिया ने क्या कहा?

ईरान की न्यूज एजेंसी तसनिम ने दावा किया है कि पश्चिमी ईरान के कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद प्रांत के आसपास IRGC के एडवांस डिफेंस सिस्टम ने अमेरिकी फाइटर जेट F-35 को निशाना बनाया. हमले के बाद पायलट ने खुद को बचाने के लिए काफी हाथ पैर मारे, अमेरिकी सेना ने भी अपने पायलट को ईरान की जमीन से दूर रखने की कोशिश की. लेकिन तब तक बेहद देर हो चुकी थी और ईरानी सेना ने उसे धर दबोचा. दूसरी ओर, अमेरिका की तरफ से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. कई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स में भी इस बात को लेकर संदेह जताया गया है कि क्या वास्तव में F-35 जैसा आधुनिक और स्टील्थ विमान मार गिराया गया है या नहीं.

पहले भी ईरान ने किया ऐसा दावा

विशेषज्ञों का कहना है कि F-35 दुनिया के सबसे एडवांस फाइटर जेट्स में से एक है, जिसे रडार से बचने के लिए डिजाइन किया गया है. ऐसे में इसे गिराना आसान नहीं होता. ईरान जिस फाइटर जेट को मार गिराने का दावा कर रहा है, कहा जा रहा है कि वो अमेरिका के सबसे घातक सिस्टम ‘लेकनहीथ स्क्वाड्रन’ का पार्ट था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान पहले भी दावा कर चुका है कि उसने अमेरिकी F-35 को निशाना बनाया था, लेकिन उस समय विमान सुरक्षित लैंड कर गया था और पायलट बच गया था. मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि यह पिछले दो हफ्तों में दूसरा मौका है जब ईरान ने F-35 को मार गिराने का दावा किया है. लेकिन अभी तक इन दावों की कोई ठोस पुष्टि नहीं हो सकी है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ