'आप आए थे, हम गायब हो गए थे...', नीतीश के बयान पर हंसने लगे PM मोदी, देखें Video

PM Modi Bihar Visit : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। नेता चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं और वोटरों को लुभाने के लिए जनसभा एवं रैली कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन से अलग होने के बाद पहली बार बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार एकसाथ एक मंच पर दिखे।

PM Modi CM nitish kumar

एक मंच पर साथ-साथ दिखे पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार।

विज्ञापन

PM Modi Bihar Visit : देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव 2024 होने वाले हैं। इससे पहले राजनीतिक पार्टियां चुनावी रैलियां और जनसभाएं कर रही हैं। सीएम नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने के बाद पीएम मोदी पहली बार बिहार दौरे पर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री गया से एक साथ औरंगाबाद गए। नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप आए थे, हम गायब हो गए थे, अब इधर-उधर नहीं होने वाले। उनके इस बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हंसने लगे।

बिहार में पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने एकसाथ मंच साझा किया। इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि आप (पीएम मोदी) पहले भी आए थे, लेकिन हम गायब हो गए थे। अब हम आ गए हैं, अब इधर-उधर नहीं करेंगे। हम आपको यकीन दिलाते हैं कि इधर-उधर नहीं जाऊंगा। हम आप ही के साथ रहेंगे। उनकी बात सुनकर मंच पर बैठे प्रधानमंत्री मोदी समेत सभी लोग जोर-जोर हंसने लगे।

विज्ञापन

नीतीश कुमार ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

विज्ञापन

नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि हमारे बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित हैं। आज कई योजनाओं का सौगात देने जा रहे हैं। पथ निर्माण और नमामि गंगे की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जा रहा है। असम से दरभंगा एनएच का निर्माण किया जा रहा है। दिघवारा, बख्तियारपुर, रजौली का भी उद्घाटन किया जाएगा। प्रधानमंत्री का हृदय से धन्यवाद है।

विज्ञापन

आप 400 सीट जरूर जीतेंगे : बिहार सीएम

उन्होंने आगे कहा कि यह खुशी की बात है कि योजनाओं में बहुत तेजी से काम हो रहा है। आज मुझे बहुत खुशी है कि प्रधानमंत्री बिहार आए हैं और आते रहेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि आप 400 सीट जीतेंगे। बिहार बहुत पुराना है और यहां जब आप काम करेंगे तो आपको उसका क्रेडिट मिलेगा। हम सबको मिलकर काम करना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पीएम मोदी ने मंच पर नीतीश कुमार का क्यों खींचा हाथ

जनसभा के मंच पर जब प्रधानमंत्री मोदी को फूलों की माला पहनाई जा रही थी, तब उन्होंने सीएम नीतीश कुमार का हाथ पकड़कर खींचा और फिर दोनों एक साथ बड़ी सी माला के बीच में आए। इंडिया गठबंधन से अलग होने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री मोदी और सीएम नीतीश कुमार एकसाथ एक मंच पर दिखे। इसे लेकर वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ