Ashutosh Singh
Read More
---विज्ञापन---
Rashid Latif: अफगानिस्तान टीम के प्रदर्शन में हाल में काफी ज्यादा सुधार आया है। टीम के स्टार खिलाड़ी राशिद खान ने टीम की सफलता काफी ज्यादा योगदान दिया है। वो इस समय दुनिया सबसे अच्छे स्पिनर्स में से एक हैं। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने राशिद खान की जमकर तारीफ की है। इसी बीच उन्होंने वसीम अकरम से उनकी तुलना करते हुए एक बड़ा बयान दिया है।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा कि अफगानिस्तान के करिश्माई ऑलराउंडर राशिद खान वसीम अकरम से बड़े क्रिकेटर हैं। राशिद लतीफ ने जियो न्यूज पर एक टॉक शो ‘हंसना मना है’ में कहा, “राशिद खान ने अफगानिस्तान को पहचान दिलाने में मदद की है। वह वसीम अकरम से भी महान हैं। मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है लेकिन राशिद का कद बड़ा है।’’
पाकिस्तान के लिए 37 टेस्ट और 166 एकदिवसीय मैच खेल चुके 56 वर्षीय राशिद का मानना है कि राशिद को अब अफगानिस्तान की टेस्ट टीम में सुधार करना होगा। उन्होंने कहा, “मेरे पास राशिद खान के लिए केवल एक सलाह है । ‘अपनी टेस्ट टीम में सुधार करें और पाकिस्तान के खिलाफ अधिक टेस्ट मैच खेलें।”
Dream. Believe. Achieve. 💙 pic.twitter.com/ma0inmhyty
— Rashid Khan (@rashidkhan_19) February 9, 2025
अफगानिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 21 फरवरी को कराची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी। इसके बाद उन्हें इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलने हैं। हालांकि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को घोषणा की कि ऑफ स्पिनर एएम गजनफर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल दोनों से बाहर हो गए हैं। उनकी पीठ में फ्रैक्चर है, जिसके कारण वह कम से कम चार महीने तक मैदान से बाहर रहेंगे।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अफगानिस्तान टीम
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह (उप-कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी , राशिद खान, फरीह अहमद, फजलहक फारूकी, नांगेयालिया खारोटे, नवीद जादरान, नूर अहमद।
न्यूज 24 पर पढ़ें टॉप न्यूज़, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।