सर्दियों में रामबाण है अंजीर! पुरुषों से लेकर महिलाओं के लिए भी कई तरह से फायदेमंद

Benefits of  Figs:  सर्दी के दिनों में अपनी डाइट में अंजीर को जरूर शामिल करें। इसकी गर्म तासीर आपको सर्दियों में एक्टिव रखने में मदद करता है।

Benefits of  Figs

सर्दियों में रामबाण है अंजीर

विज्ञापन

Benefits of  Figs: सुबह की सर्द हवाओं के साथ-साथ सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में कई लोग सर्दियों में अपनी डाइट को लेकर कई तरह की तैयारियां करते हैं। इस डाइट में वह कई तरह के ड्राय फ्रूटस को भी शामिल करते हैं।  आप अपने इस डाइट में अंजीर को भी शामिल कर सकते हैं, जिसकी गर्म तासीर आपको सर्दियों में एक्टिव रखने में मददगार साबित हो सकता है। इस फल को न्यूट्रिएंट्स का पावरहाउस भी कहते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में अंजीर खाने के क्या-साथ फायदे हो सकते हैं।

विज्ञापन

अंजीर में पाए जाने वाले पोषक तत्व

  • कार्बोहाइड्रेट
  • फाइबर
  • मैग्नीशियम
  • पोटेशियम
  • विटामिन
  • विटामिन बी 6

जानें अंजीर के फायदे

अंजीर में लैक्सेटिव प्रॉपर्टीज होती हैं, जो आपके डाइजेशन सिस्टम को मजबूत बनाता है। इस फल का सेवन करने से आप कब्ज जैसी समस्या दूर रहेंगे। इसके साथ ही बाउल मूवमेंट सही बना रहेगा, पेट दर्द, ब्लोटिंग की समस्याओं को रोक सकते हैं।

अंजीर फल खाने से स्किन और बालों झड़ने की समस्या दूर रहती है। विटामिन सी और ई स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। इसके साथ ही बालों में नमी को बरकरार रखता है। अंजीर का फेस मास्क लगाने से त्वचा सॉफ्ट होती है। विटामिन सी स्किन टोन करता है और ग्लो बना रहता है।

विज्ञापन

पुरुषों के लिए अंजीर कितना फायदेमंद

1. स्पर्म काउंट को मिलता है फायदा- अंजीर पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या को बढ़ाने में मदद करता है, क्योंकि अंजीर जिंक का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। जिंक की कमी से टेस्टोस्टेरोन लेवल कम हो जाता है, इसलिए पुरुषों अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए।

2. हेल्दी हार्ट को रखता है हेल्दी- अंजीर का सेवन आपके हार्ट हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। हर दिन 2 से 3 अंजीर खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके साथ ही यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने में मदद करता है।

विज्ञापन

 3. डाइजेशन संबंधी  समस्याओं से रखता है दूर- अंजीर के रोजाना सेवन से आपके शरीर को फाइबर मिलता है, जिससे आप कब्ज और मेटाबॉलिज्म की परेशानियों से दूर रह सकते हैं।

 4. स्लीप क्वालिटी को सुधारता है अंजीर- आपको अच्छी नींद के लिए रात में अंजीर का सेवन चाहिए, ताकि आप अपने तनाव और काम के दबाव को कम कर सकें। इसके अलावा इसमें मौजूद हाई फाइबर आपके वजन कम करने में मदद करता है।

विज्ञापन

महिलाओं के लिए अंजीर फायदेमंद 

पीएमएस की परेशान महिलाओं के लिए अंजीर काफी फायदेमंद माना जाता है। फाइबर से भरपूर अंजीर ब्रेस्ट कैंसर से  बचाव करने में मददगार साबित होता है। आप पानी में भिगोकर ले सकते हैं। अंजीर में पाए जाने वाले विटामिन बी, विटामिन सी और फास्फोरस आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। इसके अलावा अंजीर का सेवन करने से आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ