कॉफी में डालें सिर्फ ये 1 चीज, दोगुना हो जाएगा स्वाद; होंगे 5 बेहतरीन फायदे

Coffee With Cinnamon Benefits: कॉफी के फायदों के बारे में तो सभी जानते हैं, पर क्या आप ये जानते हैं कि इसमें चुटकीभर इस मसाले को डालने से साधारण सी कॉफी और भी ज्यादा गुणकारी बन सकती है? अगर नहीं, तो चलिए आपको बताते हैं इसके फायदे।

कॉफी में डालें सिर्फ ये 1 चीज, दोगुना हो जाएगा स्वाद; होंगे 5 बेहतरीन फायदे

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Coffee With Cinnamon Benefits: कॉफी लंबे समय से दुनिया भर की एक पसंदीदा ड्रिंक है जो अपने टेस्ट और एनर्जी प्रदान करने वाले गुणों के लिए जानी जाती है। वहीं, दूसरी ओर दालचीनी भी एक ऐसा मसाला है, जो शरीर को अनगिनत फायदे देता है। अगर हम इन दोनों को मिला लें तो एक परफेक्ट और हेल्दी मॉर्निंग कप ऑफ कॉफी बन जाएगा। इस तरह बनाई गई कॉफी को पीने से लाभ भी मिलेंगे और कॉफी का स्वाद भी बढ़ जाएगा। दालचीनी वाली कॉफी पीने से शरीर को क्या फायदा होगा, आइए रिपोर्ट के जरिए जानते हैं।

विज्ञापन

दालचीनी से बढ़ेगा स्वाद

दालचीनी अपनी तेज खुशबू और तड़कते-भड़कते स्वाद के लिए मशहूर है। इस मसाले का अरोमा किसी भी व्यंजन में चार चांद लगा देता है। दालचीनी सेहत के मामले में भी फायदेमंद होती है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। कॉफी में दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से आप सफेद चीनी को अपनी कॉफी से निकाल सकते हैं, जो सेहत के लिए काफी लाभकारी है।

विज्ञापन

दालचीनी कॉफी पीने के 5 जबरदस्त फायदे

1. मेटाबॉलिज्म के लिए फायदेमंद

विज्ञापन

दालचीनी से ब्लड शुगर का स्तर बैलेंस होता है जो कॉफी को लाभकारी बनाता है। इस कॉफी को पीने से इंसुलिन का स्तर नियंत्रित होता है, ये मेटाबॉलिज्म को मजबूत कर सकता है। इस हेल्दी कॉम्बिनेशन ड्रिंक को पीने से फैट बर्न करने में भी मदद मिलती है। दालचीनी से कॉफी में मौजूद कैफीन के दुष्प्रभाव भी कम किए जा सकते हैं।

2. मेंटल हेल्थ

विज्ञापन

कॉफी और दालचीनी की जोड़ी को बेहतर माना गया है। कॉफी में मौजूद कैफीन ध्यान और एकाग्रता को बढ़ाने के लिए जाना जाता है, जबकि दालचीनी मस्तिष्क के कार्य और याददाश्त को बढ़ाने में मदद करती है। इन दोनों का मिलाकर पीने से एक और लाभ शरीर को मिलता है। कॉफी में दालचीनी का चूरा मिलाकर पीने से दिमाग फुर्ती से और अलर्ट मोड में काम करता है।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

3. हार्ट हेल्थ

दालचीनी से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। ये दोनों हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। दालचीनी को कॉफी के साथ मिलाकर पीने से हृदय संबंधी रोगों से बचा जा सकता है। नियमित रूप से दालचीनी के साथ कॉफी का सेवन करने से आप कार्डियो डिजीज से भी खुद को सुरक्षित रख पाएंगे।

विज्ञापन

4. एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज

दालचीनी में ऐसे एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इस कॉफी के रोजाना सेवन से पुरानी सूजन, गठिया और हृदय रोग जैसी कई गंभीर समस्याओं में राहत मिलती है। दालचीनी मिलाकर कॉफी पीने से रोग-प्रतिरोधक क्षमताओं में भी वृद्धि होती है, जो आपको किसी भी रोग की चपेट में जल्दी आने से रोकती है।

विज्ञापन

5. पाचन में सहायक

दालचीनी में पाचन संबंधी विकारों को दूर करने वाले गुण भी हैं। हालांकि, कॉफी पीने से डाइजेशन बिगड़ने की शिकायत रहती है लेकिन अगर आप अपनी कॉफी में थोड़ा सा दालचीनी का पाउडर मिलाकर पीते हैं तो ये आपकी पाचन क्रिया को बेहतर करती है।

विज्ञापन

कैसे बनाएं दालचीनी वाली कॉफी?

दालचीनी वाली कॉफी नॉर्मल ब्लैक कॉफी का ही एक फॉर्म होता है। इसे बनाने के लिए आपको अपनी सामान्य काली कॉफी वाली प्रक्रिया अपनानी होती है, सबसे पहले एक गिलास पानी को उबाल लें, उसके बाद पानी में कॉफी पाउडर के साथ थोड़ा दालचीनी का पाउडर मिला लें। आपकी दालचीनी कॉफी तैयार है।

कौन इस कॉफी से परहेज कर सकते हैं?

जिन लोगों को दालचीनी से एलर्जी है, वे इस कॉफी को न पिएं।
खून पतला करने वाली दवाओं का सेवन करने वाले लोग भी इसे पीने से बचें।
एसिडिटी, गैस, और पेट दर्द की समस्या में दालचीनी कॉफी को न पिएं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ