क्या सच में प्रोटीन का पावरहाउस है सत्तू? जानिए क्या-क्या होता है इसमें और क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Sattu Powder Benefits: पिछले कुछ समय से सत्तू पाउडर का चलन बहुत बढ़ गया है। इस पाउडर को प्रोटीन-पैक्ड फूड माना जाता है, पर क्या सच में इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है? आइए, जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय।

सत्तू के फायदे

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Sattu Powder Benefits: सत्तू पाउडर, एक पारंपरिक भारतीय फूड है, जो भुनी हुई और पिसी हुई दालों से बनाया जाता है। सत्तू खाने से सेहत को पर्याप्त पोषण मिलता है, इसके साथ-साथ सत्तू का इस्तेमाल कई फेमस इंडियन डिशेज में भी होता है। सत्तू को प्रोटीन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों का एक बेहतरीन सोर्स माना जाता है। हम इसे इंडियन सुपरफूड भी कह सकते हैं। सत्तू में प्रोटीन होता है, पर क्या इस पाउडर में उतना प्रोटीन है जितना किसी इंसान के लिए पर्याप्त होता है? एक्सपर्ट से जानते हैं सत्तू के बारे में सब कुछ।

विज्ञापन

सत्तू का प्रोटीन लेवल

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, सिमरत कथूरिया, जो कि एक वेल नोन डाइटिशियन हैं, बताती हैं कि सत्तू में प्रोटीन की मात्रा इस बात पर निर्भर करती है कि इसे बनाने के लिए किस तकनीक और किन चीजों का इस्तेमाल किया गया है। आम तौर पर चने का सत्तू बनाया जाता है, जिसमें प्रति 100 ग्राम में लगभग 20-30 ग्राम प्रोटीन होता है। प्रोटीन के अलावा, यह आहार फाइबर, विटामिन और आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे खनिजों से भरपूर होता है। वहीं, गेहूं के सत्तू की बात करें तो इसमें प्रोटीन की मात्रा कम होती है। डाइटिशियन के अनुसार, सत्तू का पोषण इस बात पर भी निर्भर करता है कि दाल की खेती कैसी हुई है।

विज्ञापन

क्या सत्तू से मिल सकता है पर्याप्त प्रोटीन?

सत्तू पाउडर भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। इसे पानी में मिलाकर ताजा ड्रिंक बनाकर पिया जाता है या फिर आजकल स्मूदी रूप में भी पिया जाता है। इसके अलावा, सत्तू के पराठे और लिट्टी काफी मशहूर हैं। बात पोषण की करें तो प्रोटीन के लिहाज से सत्तू कभी भी एनिमल प्रोटीन जितना न्यूट्रिएंट आपको नहीं दे सकता है। ऐसे में सिर्फ सत्तू आपको पर्याप्त प्रोटीन देगा, इस बात को मानना सही नहीं है।

विज्ञापन
सत्तू के फायदे

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

सत्तू के फायदे

  • सत्तू शाकाहारी लोगों के लिए बढ़िया प्रोटीन सोर्स है।
  • सत्तू आपको एनर्जी देने का काम करता है।
  • सत्तू को पानी में मिलाकर पीने से हाइड्रेशन बना रहता है।
  • इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है, जिससे हृदय रोगों से बचा जा सकता है।

कुछ लोगों को सत्तू से परहेज करना चाहिए

हालांकि, सत्तू बेहद लाभकारी होता है, लेकिन कुछ स्थितियों में जैसे-स्किन एलर्जी में, पाचन संबंधी समस्याओं में और गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ