हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chandigarh University Case: नहाते वक्त साथी छात्राओं का वीडियो बनाकर किसे भेजती थी आरोपी स्टूडेंट? पुलिस ने किया खुलासा

विज्ञापन

नई दिल्ली: मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की घटना ने पूरे पंजाब को हिलाकर रख दिया है। यहां पढ़ने वाली 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। घटना के बाद 8 छात्राओं ने खुदकुशी करने की कोशिश की है। इसको लेकर शनिवार शाम से ही छात्राओं ने कैंपस में विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। मामला बढ़ा तो रविवार सुबह पुलिस द्वारा आरोपी छात्रा की गिरफ्तारी कर लिया गया। इस बीच पुलिस ने खुलासा कर दिया है कि स्टूडेंट्स का वीडियो बनाकर आरोपी छात्रा कहां भेजती थी।

अभी पढ़ें – Corona Update: देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के आए 4,858 नए मामले, 18 लोगों की मौत

पुलिस के मुताबिक ये वीडियो साथी छात्रा ने ही बनाया था और उसने शिमला में अपने एक दोस्त को भेजा था। उसी ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। वीडियो सामने आने के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शनिवार-रविवार की रात भारी हंगामा होना शुरू हुआ। मोहाली के एसएसपी विवेक सोनी ने बताया कि पुलिस के पास पर्याप्त सबूत हैं, लेकिन कुछ सबूत और भी जुटाने हैं।

विज्ञापन

इस बीच अरविंद केजरीवाल ने कहा- लड़की ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल किए। पीड़ित बेटियां हिम्मत से काम लें। दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।

छात्राओं ने सुसाइड करने की कोशिश

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद कई छात्राओं ने सुसाइड करने की भी कोशिश की। बीती रात ढाई बजे लड़कियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जिसमें से एक लड़की की हालत गम्भीर बतायी जा रही है। वीडियो भेजने वाली लड़की और वायरल करने वाला उसका दोस्त, दोनों ही हिमाचल के रहने वाले हैं। पुलिस ने वीडियो भेजने वाली छात्रा को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Chandigarh University: मांगे मानने के बाद स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट खत्म, कैंपस किया गया बंद

लंबे समय से बना रही थी वीडियो

बताया जा रहा है कि छात्रा लंबे समय से अन्य छात्राओं की नहाते समय की वीडियो बना रही थी और शिमला के एक युवक को भेज रही थी। युवक ने यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर डाल दी। छात्राओं ने जब इंटरनेट मीडिया पर पर अपनी वीडियो देखी तो वह दंग रह गई।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola