Corona Update: देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के आए 4,858 नए मामले, 18 लोगों की मौत

Corona Cases

File Photo

विज्ञापन

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी थोड़ी राहत की खबर है। रविवार के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। इस गिरावट के बाद देश में आज कोरोना के 5 हजार से कम नए केस सामने आए हैं।

अभी पढ़ें – Punjab: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुई घटना को सीएम मान ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, दिये उच्च स्तरीय जांच के आदेश

विज्ञापन

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 4,858 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 18 लोगों की मौत हुई। इससे पहले रविवार को देश में कोरोना संक्रमण के 5,664 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 35 लोगों की मौतें हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 806 की कमी दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 4,858 नए केस सामने आए हैं जबकि 18 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 4,735 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 48 हजार 27 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 105 की बोढ़तरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 45 लाख 39 हजार 117 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 39 लाख 62 हजार 664 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 355 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

विज्ञापन

सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 216 करोड़ 70 लाख 14 हजार 127 हो गया पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 13 लाख 59 हजार 361 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ