---विज्ञापन---

ये 5 राशियां होंगी धन-दौलत से मालामाल, अश्लेषा नक्षत्र में बुध दिखाएंगे कमाल

Budh Nakshatra Parivartan: वैदिक ज्योतिष के एक सबसे शुभ ग्रह बुध अपने स्वामित्व के नक्षत्र अश्लेषा में गोचर करने वाले हैं, जो सभी राशियों के लिए फलदायी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं, उनके नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों के जातकों को सर्वाधिक लाभ होने की संभावना है?

---विज्ञापन---

Budh Nakshatra Parivartan: वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार बुध ग्रह मंगलवार 9 जुलाई, 2024 की दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी स्वयं बुध ग्रह हैं, वे शनि के नक्षत्र पुष्य से निकलकर अपने नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसका सकारात्मक असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियां इससे विशेष रूप से लाभान्वित होंगी। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

अश्लेषा नक्षत्र में बुध गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के जीवन पर अश्लेषा नक्षत्र में बुध गोचर का काफी सकारात्मक असर होने के योग हैं। स्टूडेंट्स जातकों में एक नया आत्मविश्वास आएगा। कम्युनिकेशन स्किल में सुधार होगा। नौकरीपेशा जातकों की दिनचर्या व्यवस्थित होगी। वे ऑफिस और फैमिली लाइफ में संतुलन बना पाएंगे।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

अश्लेषा नक्षत्र में बुध का गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। वाणिज्य-व्यापार पर सकारात्मक असर होगा। लाभ में वृद्धि होगी। रिश्ते-नाते मधुर होंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति होने की संभावना है। स्वभाव में विनम्रता बढ़ेगी। धन की आमद के नए रास्ते खुल सकते हैं। जीवन स्तर और रहन-सहन में उल्लेखनीय बदलाव आएंगे। रुके हुए कामों में प्रगति हो सकती है। समय के प्रबंधन से व्यापार में लाभ का मार्जिन बढ़ेगा।

---विज्ञापन---

तुला राशि

आपके लिए यह भाग्योदय का समय सिद्ध हो सकता है। उचित प्रयासों के करने की अंतर्दृष्टि प्राप्त होगी। धन कमाने के लिए किए गए प्रयासों से आर्थिक मजबूती आएगी। कारोबार में निवेश बढेगा, जो लाभकारी होने की संभावना है। स्टूडेंट्स जातक सही और गलत करियर में फर्क कर पाएंगे। पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा।

धनु राशि

आपके जीवन में धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति होगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों से धन लाभ भी हो सकता है। कारोबारियों की मुलाकात नए लेकिन अनुभवी व्यक्तियों से होगी, जिससे बिजनेस में लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: शिवलिंग का जल ग्रहण करना चाहिए या नहीं, कब जल नहीं चढाएं, जानें क्या कहता है शास्त्र?

ये भी पढ़ें: क्या आपकी भी हथेली पर हैं ये रेखाएं, तो सच हो सकता है सरकारी नौकरी पाने का सपना

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 03, 2024 11:04 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola