---विज्ञापन---

15 अगस्त से पहले पुलिस को बड़ी कामयाबी, 12 पिस्टल के साथ इंटरस्टेट गन रैकेट चलाने वाला पप्पी अरेस्ट

नई दिल्ली: 15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। सेल ने 12 पिस्टल और 12 कारतूस के साथ इंटरस्टेट गन रनिंग रैकेट चलाने वाले धूव्र उर्फ पप्पी को गिरफ्तार किया है। बरामद पिस्टल में 10 सेमीऑटोमेटिक, 2 सिंगल शॉट पिस्टल हैं। आरोपी पिछले तीन सालों से दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: 15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। सेल ने 12 पिस्टल और 12 कारतूस के साथ इंटरस्टेट गन रनिंग रैकेट चलाने वाले धूव्र उर्फ पप्पी को गिरफ्तार किया है। बरामद पिस्टल में 10 सेमीऑटोमेटिक, 2 सिंगल शॉट पिस्टल हैं। आरोपी पिछले तीन सालों से दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, व पश्चिमी यूपी में हथियारों की तस्करी में लिप्त है। वह पंजाब के गैंस्टरों को हथियार सप्लाई करता था।

---विज्ञापन---

 

आरोपी धौलपुर राजस्थान का रहने वाला है। उसे 2 अगस्त को दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर आली गांव के पास से पकड़ा गया। पप्पी खरगोन, मध्य प्रदेश के सप्लायरों से हथियार लेकर दिल्ली समेत आसपास के राज्यों में सप्लाई करता था। उस पर राजस्थान व यूपी में डकैती के चार मुकदमें समेत एक आर्म्स ट्रैफिकिंग का केस है।

---विज्ञापन---

3 हजार में पिस्टल
पप्पी पहले केवल राजस्थान में हथियार तस्करी करता था। पिछले तीन साल में धीरे-धीरे उसने पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, यूपी समेत आसपास के राज्यों में अपना नेटवर्क खड़ा किया। वह अब तक 400 से अधिक पिस्टल सप्लाई कर चुका। वह पंजाब के गैंगस्टरों को पिस्टल सप्लाई करता था। वह मध्य प्रदेश से 10 हजार में सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 3 हजार में सिंगल शॉट पिस्टल खरीदता और आगे इसे इन्हें 25 हजार व 6 हजार रुपए में बेचता था।

50 लाख का माल

---विज्ञापन---

पप्पी पहले भी पांच बार गिरफ्तार हो चुका है। उसने खाद्य तेल से लदे ट्रक को चालक व सहायिका को अगवा कर लूटा था। उसमें करीब 50 लाख का माल था। वर्ष 2019 में उसने बंदूक की नोक पर आगरा, यूपी में लूटपाट की। राजस्थान और यूपी में नकदी और आभूषण लूट को अंजाम दिया।

First published on: Aug 04, 2022 03:33 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola