Aaj Ka Rashifal: आज वृषभ-मिथुन समेत इन राशियों की किस्मत देगी साथ, सुधरेगी सेहत और पूरे होंगे कई काम

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन कई राशियों के लोगों के लिए बढ़िया रहेगा क्योंकि उन्हें हर काम में किस्मत का साथ मिलेगा. यदि आप जानना चाहते हैं कि इन लकी राशियों में आपकी राशि भी शामिल है या नहीं तो उसके लिए नीचे दिया हुआ 12 जून 2026 का राशिफल पढ़ सकते हैं.

Aaj Ka Rashifal 12 June 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 12 June 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 12 जून 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और त्रयोदशी तिथि रहने वाली है. साथ ही अश्विनी नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, अतिगण्ड योग, सुकर्मा योग और सर्वार्थ सिद्धि योग रहेंगे, जबकि राहुकाल सुबह करीब 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहने वाला है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 12 जून 2026, शुक्रवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि: 
आज आपको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें और हर मौके का लाभ उठाएं. हालांकि, अति उत्साह से हानि होने की आशंका है. इसके अलावा घर में किसी से विवाद हो सकता है.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 
आज आपके विदेश जाने के योग बन रहे हैं. साथ ही आर्थिक निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा. इसके अलावा बड़े लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे, जिनका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा.

मिथुन राशि: 
आज राजकीय कार्य में आपको लाभ मिल सकता है. साथ ही संबंध मधुर होंगे. इसके अलावा व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकता है. विवाहित जातकों को आज संतान से सुख मिलेगा. हालांकि, यात्र को आज टालने का प्रयास करना ही अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि: 
संतान की चिंता के कारण तनाव बढ़ेगा. हालांकि, पारिवारिक समस्या हल होगी. आज आप आवेश में आकर कोई कार्य न करें और सामाजिक आयोजनों में मन लगाएं. बता दें कि आज आपको भागीदारी में नए अनुबंध करने से लाभ होगा, लेकिन शेयर मार्केट में निवेश से बचें.

सिंह राशि: 
नई साझेदारी से आज आपको लाभ होना संभव है. इसके अलावा व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी. आज आप कर्ज के लेन-देन से दूर रहें. उम्मीद है कि कोर्ट-कचहरी के कामों में आज आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि:
बार-बार अच्छे अवसर नहीं आते हैं, इसलिए आज मिले हर मौके का फायदा उठाएं. व्यावसायिक दृष्टि से ये समय आपके लिए लाभदायक रहने वाला है. साथ ही कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल रहेगा. हालांकि, आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा. शाम से पहले पारिवारिक मतभेद भी हो सकते हैं.

तुला राशि: 
विवाह योग्य जातकों के लिए आज का समय शुभ है. पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे. साथ ही गृहस्थ जीवन शांतिमय चलेगा. आज आपको जोखिम-जवाबदारी के कार्यों से दूर भी रहना होगा. बता दें कि बच्चों को परीक्षा में सफलता मिलने की आज संभावना है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
आज आपकी आजीविका के साधन में वृद्धि होगी. साथ ही व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी. हालांकि, आज आपको फिजूल खर्च से बचना होगा. इसके अलावा पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें क्योंकि वो कोई षडयंत्र रच सकते हैं.

विज्ञापन

धनु राशि: 
आज आपको जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी. साथ ही भाइयों से खटपट हो सकती है. इसके अलावा विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है. शाम से पहले आज रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे.

मकर राशि: 
राजनीति से जुड़े लोग संभलकर निर्णय लें, अन्यथा आपकी एक गलती आपके करियर को खत्म कर देगी. हालांकि, आज नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है. साथ ही पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे. इसके अलावा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. शाम से पहले आप परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान भी कर सकते हैं.

विज्ञापन

कुंभ राशि: 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा. मनोनुकूल भोजन की प्राप्ति होगी. साथ ही आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. इसके अलावा भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. व्यवसाय भी आज ठीक चलेगा. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी और ऑफिस का माहौल खुशनुमा रहेगा.

मीन राशि: 
आज का दिन सुखद रहेगा, लेकिन आपको अपनी वस्तुओं को संभालकर रखना आवश्यक है. इसके अलावा घर में आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे. बता दें कि आज काम के सिलसिले में लंबी यात्रा भी हो सकती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ