गाजियाबाद : गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, 10वीं मंजिल तक फैली लपटें, एक्सप्रेसवे तक दिखा धुआं

Indirapuram Gaur Green Avenue Society Fire: गाजियाबाद स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में लगी भीषण आग, 9वीं से 10वीं मंजिल तक फैली लपटें. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से दिखा धुएं का गुबार, जानें कैसे हुआ हादसा और क्या है ताजा हालात.

indirapuram gaur green avenue society fire
विज्ञापन

Gaur Green Avenue Society Fire: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी की नौवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई. आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते इसने ऊपर की मंजिलों के दो अन्य फ्लैटों को भी अपनी चपेट में ले लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि इनका काला धुआं कई किलोमीटर दूर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी साफ नजर आ रहा था. सुबह-सुबह जब लोग अपने कामों की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक फ्लैट से धुआं निकलता देख शोर मच गया. आनन-फानन में लोग जान बचाने के लिए फ्लैटों से बाहर निकलकर नीचे खुले मैदान की ओर भागे. फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं. टावर में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई.

एहतियात के तौर पर काटी गई बिजली

हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और सोसाइटी प्रबंधन ने तुरंत पूरे टावर की बिजली काट दी ताकि आग को फैलने से रोका जा सके. आग इतनी भयावह थी कि लिफ्ट का इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता था, ऐसे में ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोग बालकनी में आकर मदद की गुहार लगाने लगे.

विज्ञापन

दमकल की गाड़ियां मौके पर, बचाव कार्य जारी

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. दमकल कर्मी हाइड्रोलिक मशीनों की मदद से ऊंचाई पर लगी आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक तौर पर इसे शॉर्ट सर्किट से जोड़कर देखा जा रहा है.

आशंका जताई जा रही है कि एयर कंडीशनर (AC) में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यह हादसा हुआ. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

रेस्क्यू ऑपरेशन और दमकल की मुस्तैदी

सोसाइटी प्रबंधन और स्थानीय लोगों की मदद से टावर में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम शुरू किया गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) राहुल पाल ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पूरी क्षमता के साथ आग बुझाने में जुटी हुई हैं. प्राथमिकता टावर में फंसे हर एक व्यक्ति को सुरक्षित नीचे लाने की थी, जिसमें सफलता मिली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ