दिल्ली-NCR में भारी बारिश से बुरा हाल, सड़कें बनीं 'स्विमिंग पूल'; जानें कहां-कहां लगा है जाम

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से कई इलाकों में पानी भरने की वजह से लोगों का घर लौटना मुश्किल हो गया है. सड़कें स्विमिंग पूल बन गई हैं. सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें नज़र आ रही हैं.

Delhi NCR Rain

Credit: Social Media

दिल्ली-NCR में लगातार हो रही बारिश से जहां एक तरफ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ भारी ट्रैफिक जाम ने उनकी मुसीबत भी दोगुनी कर दी है. कई इलाकों में पानी भरने की वजह से लोगों का घर लौटना मुश्किल हो गया है. सड़कें स्विमिंग पूल बन गई हैं. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी गाड़ियों की लंबी कतारें नज़र आ रही हैं, वहीं गुरुग्राम के दिल्ली-जयपुर रोड पर लंबा जाम लगा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बारिश में हाईवे पर चला रहे गाड़ी? NHAI की ये 7 बातें भूल गए तो बढ़ सकता है हादसे का खतरा

विज्ञापन

दिल्ली में कहां-कहां जाम?

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. दिल्ली के बारापुल्ला फ्लाईओवर पर भारी बारिश के दौरान गाड़ियां रेंगती हुईं दिखाई दे रही हैं. ITO पर भी हालात कुछ ऐसे ही हैं. वहीं, छत्तरपुर फार्म इलाके में सड़कें पानी में डूब गई हैं, जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में काफी मुश्किल हो रही है. दिल्ली के पॉश इलाकों में से एक वसंत कुंज में भी ऐसा ही हाल है, सड़कों पर सिर्फ पानी ही पानी है. संगम विहार में तो कई जगहों पर घुटनों से भी ऊपर तक पानी भर गया है. प्रशासन लोगों से लगातार अपील कर रहा है कि लोग बेवजह घर से ना निकलें और अगर किसी काम से बाहर जाना पड़ रहा है तो अपडेट जरूर चेक करें ताकि आप किसी परेशानी में फंसने से बच सकें.

किन-किन जगहों पर है ट्रैफिक?

सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि उससे सटे नोएडा, गुरुग्राम और गाज़ियाबाद का भी बारिश से हाल बेहाल है. अगर आप नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ट्रैवल करने की सोच रहे हैं, तो ये आपके लिए मुसीबत भरा हो सकता है. वहां गाड़ियों का लंबा जाम लगा है, लोग घंटों से सड़कों पर ही फंसे हैं. यही हाल गुरुग्राम के दिल्ली-जयपुर रोड का भी है. वाहनों की लंबी लाइनें देखकर ये कहना अभी मुश्किल है कि इसे नॉर्मल होने में अभी और कितना वक्त लगेगा, इसीलिए आप ट्रैफिक की स्थिति चेक करके ही ऑफिस या घर से निकलें, नहीं तो जाम में फंस सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: दिलशाद गार्डन, सोनिया विहार और छतरपुर समेत दिल्ली के कई इलाकों में 8 अगस्त को गुल रहेगी बिजली! अभी चेक करें अपना एरिया और टाइमिंग

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ