Delhi Metro Extension Update: बिना ट्रैफिक रोके बना 58 मीटर लंबा स्टील मेट्रो ब्रिज, सिर्फ 48 घंटे में हुआ ये कारनामा, जानें कहां

Ghaziabad Metro Update: DMRC ने गाजियाबाद में बिना ट्रैफिक रोके दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के ऊपर 58 मीटर लंबा स्टील मेट्रो स्पैन स्थापित किया है. 48 घंटे चले इस काम से मेट्रो संचालन आसान होगा.

DMRC Completes 58-Metre Steel Metro Bridge

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर DMRC का कमाल

Delhi Metro Extension Update: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के एक बड़े कारनामे की खबर सामने आई है. गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-9 के ऊपर 58.216 मीटर लंबा स्टील मेट्रो स्पैन बनाकर सभी को हैरान कर दिया है. सबसे खास बात यह रही कि इस पूरे निर्माण कार्य के दौरान एक्सप्रेसवे और हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को बिल्कुल नहीं रोका गया. सड़क पर लगातार ट्रैफिक चलता रहा और DMRC के इंजीनियरों ने बिना किसी रुकावट के इस कठिन काम को पूरा कर दिया.

विज्ञापन

यह विशाल स्टील स्पैन नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन के आगे तैयार की जा रही रिवर्सल फैसिलिटी का एक अहम हिस्सा है. इसके बन जाने से ब्लू लाइन पर चलने वाली मेट्रो ट्रेनों को अपनी यात्रा पूरी करने के बाद दिशा बदलने में काफी आसानी होगी. इस पूरी योजना के तहत कुल दो बड़े स्टील स्पैन का निर्माण किया जाना है. पहला स्पैन पूरी तरह से स्थापित हो चुका है, जबकि 73 मीटर लंबे दूसरे स्पैन का निर्माण कार्य इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद जताई गई है.

विज्ञापन

दो दिन तक लगातार चला काम

DMRC के इंजीनियरों के मुताबिक इस जटिल निर्माण की तैयारी कई महीनों से की जा रही थी. 20 जुलाई की दोपहर से शुरू होकर 22 जुलाई की सुबह तक करीब 48 घंटे बिना रुके लगातार काम चलाया गया. इस दौरान अत्याधुनिक मशीनों और क्रेन की मदद से भारी-भरकम स्टील स्पैन को उसकी तय जगह पर पहुंचाया गया. ज़मीन से करीब 14 मीटर की ऊंचाई पर इसे बेहद सावधानीपूर्वक और सटीकता के साथ स्थापित किया गया.

विज्ञापन

तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण काम

यह निर्माण कार्य तकनीकी रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि मेट्रो स्पैन को व्यस्त एक्सप्रेसवे के ऊपर से और हाईटेंशन बिजली की तारों के ठीक नीचे से निकालना था. DMRC का दावा है कि भारत में पहली बार किसी चालू एक्सप्रेसवे के ऊपर बिना ट्रैफिक रोके इस प्रकार के मेट्रो वायडक्ट का निर्माण किया गया है. हालांकि निर्माण कार्य के दौरान कुछ जगहों पर खुदाई होने के कारण वाहनों की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई, जिससे लोगों को हल्के जाम का सामना करना पड़ा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ