Schools Closed: कांवड़ यात्रा के कारण गाजियाबाद में सभी स्कूल बंद, जानिए कब तक के लिए जारी हुआ आदेश

कांवड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद में 4 से 12 अगस्त तक कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिए ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी.

Ghaziabad Schools Closed Due to Kanwar Yatra

गाजियाबाद में सभी स्कूल बंद

कांवड़ यात्रा को लकेर गाजियाबाद जिले में एक बड़ा फैसला लिया गया है. दरअसल, 4 से 12 अगस्त तक गाजियाबाद के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए अवकाश की घोषणा की है. यह आदेश सरकारी, निजी, सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड से जुड़े सभी शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा. प्रशासन ने यातायात और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है. इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन पढ़ाई पूरी तरह बंद रहेगी. प्रमुख मार्गों पर भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन के कारण छात्रों को आने-जाने में परेशानी हो सकती थी.

विज्ञापन

कई स्कूलों में होगी ऑनलाइन पढ़ाई

छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान न हो, इसके लिए कई निजी स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का निर्णय लिया है. स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को ऑनलाइन पढ़ाई का समय और लिंक भेजा जा रहा है. जिला प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही बच्चों की सुरक्षा को सबसे पहली प्राथमिकता देने को कहा गया है. कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों पर लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है. ऐसे में ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से छात्र घर बैठकर आसानी से अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे.

विज्ञापन

मेरठ और मुजफ्फरनगर में भी बंद हैं स्कूल

वेस्ट यूपी के अन्य जिलों मुजफ्फरनगर और मेरठ में भी 3 से 10 अगस्त तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए गए हैं. हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटने वाले शिवभक्त इन्हीं जिलों के रास्तों से होकर अपने गंतव्य की ओर जाते हैं. इस वजह से इन जिलों में रोजाना लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही होती है. पूरे सावन महीने में कांवड़ यात्रा का दौर लगातार चलता रहता है. सड़कों पर बढ़ती भीड़ और रूट डायवर्जन की वजह से स्कूली बसों को चलने में काफी दिक्कत होती है. इसी परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही छुट्टियां घोषित कर दी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ