Xiaomi Smart TV Q2 series: आए-दिन शाओमी के नए-नए प्रोडक्ट्स मार्केट में आते रहते हैं। इस बार भी कंपनी (Xiaomi) ने अपने Make Moments Mega इवेंट में कई प्रोडक्ट्स पेश किए हैं। इनमें Xiaomi 12T सीरीज और Redmi Pad, Xiaomi Smart TV Q2 Series शामिल हैं। आज हम आपको शाओमी के इस नए स्मार्ट टीवी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
अभी पढ़ें – आ रहा है दिलों पर राज करने Sony का धांसू Smartphone, देखकर आप भी हो जाएंगे दीवाने!
शाओमी टीवी क्यू2 स्पेसिफिकेशन (Xiaomi Xiaomi TV Q2 Specs)
Xiaomi TV Q2 तीन अलग-अलग स्क्रीन साइज में उपलब्ध है, जिसकी लंबाई 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच है। सीरीज के सभी मॉडलों में समान फीचर्स हैं। वो Google TV OS पर चलते हैं और 4k अल्ट्रा-एचडी (3,840×2,160 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ-साथ 92% DCI-P3 कलर स्पेस कवरेज प्रदान करते हैं। ये OLED डिस्प्ले MEMC इंजन और डॉल्बी विजन (dolby vision) के साथ है। इन तीनों स्मार्ट टीवी का डिस्प्ले 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ है।
फ्लेगजिबल कम्प्यूटिंग परफॉर्मेंस देता है इसका प्रोसेसर
अगर प्रोसेसर की बात करें तो Xiaomi स्मार्ट टीवी Q2 सीरीज को क्वाड-कोर A55 प्रोसेसर मिलता है। इसके बारे में दावा किया जाता है कि ये “अधिक फ्लेगजिबल कम्प्यूटिंग परफॉर्मेंस (Flexible Computing Performance)” प्रदान करता है।
शाओमी टीवी Q2 फीचर्स (Xiaomi TV Q2 Series Sound & Features)
इस टीवी में 2GB रैम और 16GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा 30W आउटपुट के साथ दो स्पीकर हैं। डीटीएस-एचडी (DTS-HD), डॉल्बी ऑडियो (dolby audio) और डीटीएस वर्चुअल(DTS Virtual) स्पीकर के साथ एक्स ऑडियो तकनीकें भी शामिल हैं। कनेक्टिविटी के लिए, Xiaomi स्मार्ट टीवी एक्स सीरीज़ में दो एचडीएमआई (संभावित एचडीएमआई 2.0), दो यूएसबी पोर्ट के साथ-साथ एक एवी इनपुट, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, दो यूएसबी 2.0 टाइप-ए और एक ईथरनेट पोर्ट है। स्मार्ट टीवी डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ v5.0 कनेक्टिविटी से भी लैस हैं।
अभी पढ़ें – Google October Event: जल्द लॉन्च होंगे Pixel 7, Pixel 7 Pro स्मार्टफोन, Pixel Watch और भी बहुत कुछ
Xiaomi TV Q2 Series Price in India
बेचने के लिए Xiaomi TV Q2 सीरीज की उपलब्धता फिलहाल सिर्फ यूरोपीय देशों में है। Xiaomi TV Q2 के 50-इंच मॉडल की कीमत €699.99 (56,863 रुपये) है, जबकि 55-इंच वेरिएंट की कीमत €799.99 (64,987 रुपये) है, मुख्य रूप से, 65-इंच मॉडल सीरीज में सबसे महंगा मॉडल है। इसकी कीमत €899.99 (73,067 रुपये) है।
(ये रिपोर्ट News24 website के साथ इंटर्नशिप कर रही दिव्या ने तैयार की है।)
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
17 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines