54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! रिलायंस डिजिटल दे रहा iPhones बंपर डिस्काउंट, जानें कैसे मिलेगी डील

iPhone खरीदने का प्लान है तो आपके लिए शानदार मौका है. Reliance Digital से iPhone 17 Pro, Pro Max और iPhone Air काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है. जानिए इस ऑफर का फायदा कैसे उठा सकते हैं और कब तक मिलेगा मौका.

iphone discount

दिवाली से पहले रिलायंस डिजिटल iPhone पर तगड़े डिस्काउंट ऑफर कर रहा है. (Image Credit-Reliance Digital)

क्या इस दिवाली आप नया iPhone लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. रिलायंस डिजिटल ने iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air पर बड़े अपग्रेड ऑफर पेश किए हैं. इस ऑफर के तहत आप iPhone 17 Pro, iPhone Air और  iPhone 17 Pro Max को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं.  यह ऑफर देशभर के Reliance Digital स्टोर्स पर उपलब्ध है. इसके अलावा ग्राहक Reliance के दूसरे प्लेटफॉर्म और My Jio Store के जरिए भी इसका फायदा उठा सकते हैं. वहीं ये ऑफर 10 नवंबर 2026 तक वैलिड है. जानते हैं कैसे इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं.

विज्ञापन

कैसे मिलेगा ऑफर?

इस ऑफर में पुराने डिवाइस की एक्सचेंज वैल्यू के अलावा 22,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है. वहीं, ICICI बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.

विज्ञापन

कितनी कीमत में खरीद पाएंगे नया iPhone?

इस ऑफर के तहत iPhone 17 Pro की इफेक्टिव कीमत 54,990 रुपये से शुरू हो रही है. वहीं, iPhone 17 Pro Max को 66,990 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकता है. इसके अलावा iPhone Air की शुरुआती इफेक्टिव कीमत 49,990 रुपये रखी गई है. हालांकि, इन कीमतों का फायदा उठाने के लिए पुराने फोन को एक्सचेंज करना जरूरी है.

iPhone 17 Pro पर ऐसे मिलेगी 68,000 की छूट

Reliance Digital के मुताबिक, iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल की लिस्ट कीमत 1,22,990 रुपये है. इसे 54,990 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदने के लिए कंपनी 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है. इसके साथ पुराने iPhone की एक्सचेंज वैल्यू 55,000 रुपये तक मिल सकती है. यह वैल्यू iPhone 15 Pro को एक्सचेंज करने के आधार पर बताई गई है. इसके अलावा ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा.

विज्ञापन
Image Credit-Reliance Digital

iPhone 17 Pro Max भी सस्ते में खरीदने का मौका

iPhone 17 Pro Max के 256GB मॉडल की लिस्ट कीमत 1,34,990 रुपये है. इस मॉडल पर भी इसी तरह का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है. एक्सचेंज बोनस, पुराने फोन की वैल्यू और बैंक डिस्काउंट के बाद इसकी इफेक्टिव कीमत 66,990 रुपये हो जाती है.

सिर्फ 49,990 में कैसे खरीदें iPhone Air?

iPhone Air के 256GB मॉडल की लिस्ट कीमत 94,900 रुपये है. हालांकि, ऑफर के तहत इसे 49,990 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकता है. इसके लिए ग्राहकों को 22,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, पुराने iPhone की 20,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू (iPhone 14 के आधार पर) और ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा.

विज्ञापन

12 महीने की नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प

जो ग्राहक एक साथ पूरी रकम खर्च नहीं करना चाहते, उनके लिए नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया गया है. इन तीनों iPhone मॉडल को 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है. iPhone 17 Pro के लिए हर महीने करीब 4,833 रुपये और iPhone Air के लिए करीब 4,416 रुपये की EMI देनी होगी.

पुराने फोन की कीमत कैसे पता करें?

Reliance Digital ने पुराने स्मार्टफोन की कीमत पता करने के लिए SwapEasy के साथ साझेदारी की है. इसके तहत QR कोड आधारित ट्रेड-इन वैल्यूएशन टूल दिया जा रहा है. इसकी मदद से ग्राहक स्टोर जाने से पहले ही अपने पुराने फोन की संभावित एक्सचेंज वैल्यू जान सकते हैं. खास बात यह है कि यह सुविधा सिर्फ iPhone तक सीमित नहीं है. Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहक भी अपने फोन की कीमत चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर- iPhone की बताई गई इफेक्टिव कीमत पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू और उपलब्ध ऑफर पर निर्भर करेगी. अलग-अलग डिवाइस की कंडीशन और मॉडल के हिसाब से एक्सचेंज वैल्यू बदल सकती है. इसके अलावा सभी ऑफर्स पर नियम और शर्तें लागू होंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ