WhatsApp Upcoming Features: दुनियाभर में प्रसिद्ध व्हाट्सएप लोगों की सिर्फ पसंद नहीं बल्कि डेली लाइफ का एक हिस्सा बन चुका है। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अब ऑफिशियली और पर्सनली दोनों तरह से होने लगा है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा और उनका भरोसा बनाएं रखने के लिए कंपनी तरह-तरह के प्राईवेसी अपडेट्स और फीचर्स को जारी करती रहती है।
हाल ही में कंपनी ने कई तरह के फीचर्स जारी किए हैं। वहीं, अब कथित तौर पर सामने आया है कि WhatsApp बीटा रिलीज चैनल पर टेस्टर्स के लिए 3 नए फीचर्स को रोल आउट कर रहा है। सभी अलग-अलग खासियत के साथ होंगे, आइए जानते हैं कि व्हाट्सएप पर कौनसे तीन नए फीचर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Vodafone Idea के ग्राहकों को बड़ा झटका! कंपनी ने इस प्लान को किया Bye Bye
व्हाट्सएप लॉक्ड चैट (WhatsApp Locked Chat)
व्हाट्सएप पर स्पेसिफिक चैट को लॉक करने के लिए एक नया फीचर iOS पर आने वाला है। इसकी मदद से यूजर्स अपनी किसी स्पेसिफिक चैट को लॉक करने के साथ हाइड कर सकेंगे। इसका फायदा उन्हें हो सकता है जो अपनी चैटिंग्स को अन्य लोगों से छिपाकर रखना चाहते हैं। साथ ही उनके लिए ऐप का इस्तेमाल करना और ज्यादा सुरक्षित हो सकता है।
वॉइस ट्रांसक्रिप्शन (Voice Transcription)
व्हाट्सएप पर भेजने जाने वाले वॉइस मैसेज को कई बार शोर या प्राइवेट स्पेस ना होने के कारण सुन नहीं पाते हैं। ऐसे में अब वॉइस ट्रांसक्रिप्शन फीचर काम आ सकता है। इसके जरिए ऑडियो नोट्स को टेक्स्ट के तौर पर पढ़ा जा सकता है। ऐसे में यूजर्स वॉइस मैसेजेज को सुनने की बजाए पढ़ भी सकता है।
ये भी पढ़ेंः 50MP कैमरा वाला फोन मात्र 549 रुपये में! फ्लिपकार्ट से जल्द खरीदें
फेसबुक पर स्टेटस शेयर करना (Status Sharing to Facebook)
तीसरा फीचर व्हाट्सएप पर स्टेटस को फेसबुक पर शेयर करने के लिए आने वाला है। इसके जरिए यूजर्स इंस्टाग्राम की तरह अपने व्हाट्सएप स्टेटस को 24 घंटे के लिए फेसबुक पर साझा कर सकेंगे। इनमें टेक्स्ट, फोटो, वीडियो और ऑडियो शेयरिंग ऑप्शन शामिल होगा। व्हाट्सएप पर स्टेटस शेयर करने पर यूजर्स को फेसबुक आइकन शो होगा, जिस पर क्लिक करने के बाद स्टेट फेसबुक पर भी शेयर हो जाएगा।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
16 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
19 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
20 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
23 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines