Vodafone Idea के ग्राहकों को बड़ा झटका! कंपनी ने इस प्लान को किया Bye Bye
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

Vodafone Idea Plan: बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शुमार वोडाफोन-आइडिया ग्राहकों को लुभाने और यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी के लिए नए प्रीपेड प्लान की घोषणा करते रहता है। कंपनी ने हाल ही में 549 रुपये की प्रीपेड प्लान पेश किया था, जिसमें 180 दिनों की वैधता के साथ कई सुविधाएं मिलती थी।
अब, खबर आ रही है कि वोडाफोन-आइडिया ने अपने 549 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को हटा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्लान को कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों से हटा दिया गया है।
कंपनी ने ये नहीं बताया है कि आखिर इस प्लान को क्यों हटाया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि VI अपने 549 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को हटाने के पीछे की कई कारण हो सकते हैं। यह प्लान सिर्फ 549 रुपये के टॉकटाइम के साथ 180 दिनों की वैधता के साथ आता था। न तो इस प्लान में ओटीटी लाभ, एसएमएस, अनलिमिटेड कॉलिंग या डेटा जैसी सुविधाएं मिलती थी। शायद एक कारण ये रही कि कंपनी को इस प्लान को लिस्ट से हटाना पड़ा।
हालांकि, यह हाल ही में शुरू की गई वोडाफोन-आइडिया की एकमात्र प्लान नहीं था। टेलीकॉम ऑपरेटर ने 549 रुपये के अलावा 368 रुपये और 369 रुपये के प्रीपेड प्लान की भी घोषणा की है। इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेली डेटा, प्रतिदिन 100 SMS सहित 30 दिनों की वैलिडिटी जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं।
दोनों प्लान्स के बीच एकमात्र अंतर यह है कि 368 रुपये का प्लान SunNxt सब्सक्रिप्शन के साथ आता है, जबकि 369 रुपये के प्लान में SonyLiv सब्सक्रिप्शन शामिल है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: