'वह कॉमेडी कर रहे हैं…', टीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर बुरी तरह ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ

Pakistan PM Got Trolled: हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया. साधारण से टूर्नामेंट में भारत पर जीत के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर जश्न मनाया. इसी वजह से अब वह ट्रोल हो रहे हैं.

shehbaz sharif ind vs pak

शहबाज शरीफ सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए (Image: ANI)

Pakistan PM Got Trolled: हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान और भारत के बीच 30 अक्टूबर को मैच हुआ. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीत हासिल की. हांगकांग सिक्सेस इंटरनेशनल क्रिकेट का हिस्सा नहीं है और एक साधारण 6-6 ओवरों का टूर्नामेंट है. इसमें पाकिस्तान की भारत पर जीत के कोई मायने नहीं हैं. इसके बावजूद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर भारत पर जीत का जश्न मनाया. इसी वजह से अब वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं.

विज्ञापन

पाकिस्तान के पीएम का पोस्ट वायरल

हांगकांग सिक्सेस में भारत और पाकिस्तान के बीच मोंग कोक के मिशन रोड ग्राउंड में मैच खेला गया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवरों में 88 रन बनाए. पाकिस्तान ने 3.5 ओवरों में लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट से जीत हासिल की.

विज्ञापन

हांगकांग सिक्सेस में भारत के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला. उन्होंने लिखा, ‘हमारे लड़कों को हांगकांग सिक्सेस में 4 विकेट से भारत पर शानदार जीत के लिए बधाई. यह क्रिकेट का काफी बढ़िया खेल था. मैं PCB के अध्यक्ष मोहसिन नकवी और उनकी टीम को बधाई देना चाहूंगा, जिन्होंने खिलाड़ियों को तैयार करने और उन्हें सपोर्ट देने का शानदार प्रयास किया.’

आप नीचे शाहबाज शरीफ का पोस्ट देख सकते हैं:

विज्ञापन
पाकिस्तानी पीएम का पोस्ट (Image: X/Screengrab)

पाकिस्तान के पीएम को फैंस ने जमकर किया ट्रोल

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की पोस्ट खूब वायरल हुई और फैंस ने उनका जमकर मजाक उड़ाया. हर कोई इस बात से हैरान था कि एक रैंडम टूर्नामेंट में पाकिस्तान की जीत पर प्रधानमंत्री पोस्ट डाल रहे हैं. आप नीचे कुछ रिएक्शन देख सकते हैं:

(सच में? ये परेशान लोग अब एक रैंडम जीत का जश्न मना रहे हैं.)

विज्ञापन

(हांगकांग सिक्सेस पर प्रधानमंत्री पोस्ट कर रहे हैं.)

विज्ञापन

(इतना ज्यादा उत्साह मुझे हंसने पर मजबूर कर रहा है. मुझे गूगल पर जाकर हांगकांग सिक्सेस सर्च करना पड़ा और तब पता चला कि यह गली क्रिकेट की तरह है. आपको इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई. आप अब एक हफ्ते की छुट्टी घोषित कर दीजिए.)

(दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ जीत के लिए बहुत बधाइयां. यह किसी भी वर्ल्ड कप या एशियन कप से बड़ा है.)

विज्ञापन

(भाइयों मुस्कुराइए, वह एक कॉमेडी वाले देश के कॉमेडियन हैं.)

(हांगकांग सिक्सेस का जश्न मना रहे हैं? अब हमें आपको ट्रोल करने की जरूरत भी नहीं है. आप खुद को ही ट्रोल कर रहे हैं. आप हमारे लिए इस तरह की पोस्ट करते रहें, ताकि हमें हंसी आते रहे.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ