फिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक, जानें किसके पास कितने यूजर्स?

सितंबर में नए मोबाइल ग्राहक जोड़ने की रेस में Jio ने एक बार फिर Airtel को पीछे छोड़ दिया है. जियो से 27.13 लाख नए ग्राहक जुड़े, जबकि एयरटेल के खाते में 26.92 लाख ग्राहक आए.

JIO

सितंबर में नए मोबाइल ग्राहक जोड़ने की रेस में Jio ने एक बार फिर Airtel को पीछे छोड़ दिया है. (Image Credit-AI)

मोबाइल ग्राहकों को जोड़ने की रेस में रिलायंस जियो ने एक बार फिर भरीती एयरटेल को पीछे छोड़ दिया है. सिंतबर 2026 में जियो के साथ 27.13 लाख नए मोबाइल ग्राहक जुड़े, जबकि एयरटेल ने 26.92 लाख नए ग्राहक जोड़े. यानी इस महीने जियो को एयरटेल से करीब 21 हजार ज्यादा नए ग्राहक मिले. TRAI के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है. वहीं  Vodafone Idea और BSNL के ग्राहक आधार में भी सिंतबर के दौरान बढ़ोतरी हुई है.

विज्ञापन

Jio के खाते में जुड़े 27.13 लाख ग्राहक

TRAI के मुताबिक, सितंबर के अंत तक रिलायंस जियो के मोबाइल ग्राहकों की कुल संख्या बढ़कर 51.11 करोड़ हो गई. इस महीने कंपनी ने 27.13 लाख नए ग्राहक जोड़े. वहीं, एयरटेल के कुल मोबाइल ग्राहक 49.43 करोड़ रहे और सितंबर में कंपनी के साथ 26.92 लाख नए ग्राहक जुड़े.

विज्ञापन

Jio और Airtel के बीच कितना अंतर?

कुल ग्राहक आधार की बात करें तो जियो अभी एयरटेल से काफी आगे है. सितंबर के अंत में जियो के पास एयरटेल की तुलना में करीब 1.68 करोड़ ज्यादा मोबाइल ग्राहक थे. ग्राहक बाजार में जियो की हिस्सेदारी 39.32 प्रतिशत रही, जबकि एयरटेल की हिस्सेदारी 38.02 प्रतिशत दर्ज की गई.

Vi और BSNL ने भी जोड़े ग्राहक

सितंबर में Vodafone Idea और BSNL के ग्राहक आधार में भी बढ़ोतरी हुई. आंकड़ों के मुताबिक, Vi ने 5.50 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े. वहीं, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के साथ 6.26 लाख नए ग्राहक जुड़े. इसके साथ ही दोनों कंपनियों के ग्राहक आधार में सितंबर के दौरान बढ़ोतरी दर्ज की गई.

विज्ञापन

130 करोड़ के करीब पहुंचा मोबाइल ग्राहक आधार

देश में कुल वायरलेस मोबाइल ग्राहकों की संख्या सितंबर में 65.74 लाख बढ़ी. महीने के अंत तक यह आंकड़ा करीब 130 करोड़ पहुंच गया, जबकि अगस्त के अंत में देश में 129.34 करोड़ वायरलेस मोबाइल ग्राहक थे. इस तरह सितंबर में मोबाइल ग्राहकों की संख्या में महीने-दर-महीने 0.51 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.

वायरलेस ग्राहकों की संख्या 131.92 करोड़

मोबाइल कनेक्शन के साथ फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस यानी FWA कनेक्शन को भी जोड़ें तो देश में वायरलेस ग्राहकों की कुल संख्या सितंबर के अंत में 131.92 करोड़ हो गई. वहीं, वायरलाइन कनेक्शन को शामिल करने के बाद देश में कुल टेलीफोन ग्राहकों की संख्या बढ़कर 136.79 करोड़ पहुंच गई.

विज्ञापन

ब्रॉडबैंड ग्राहक भी बढ़े

देश में ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या में भी सितंबर के दौरान बढ़ोतरी हुई. अगस्त में यह संख्या 110.12 करोड़ थी, जो सितंबर के अंत तक बढ़कर 110.77 करोड़ हो गई. यानी एक महीने में ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या में 0.59 प्रतिशत की वृद्धि हुई.

1.68 करोड़ लोगों ने MNP के लिए किया अनुरोध

TRAI के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर के अंत तक देश में सक्रिय वायरलेस मोबाइल ग्राहकों की संख्या 121.28 करोड़ रही. इसी महीने करीब 1.68 करोड़ ग्राहकों ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी यानी MNP के लिए अनुरोध किया. MNP के जरिए ग्राहक अपना मोबाइल नंबर बदले बिना दूसरी टेलीकॉम कंपनी की सर्विस ले सकते हैं.

विज्ञापन

M2M कनेक्शन में Airtel सबसे आगे

मशीन-टू-मशीन यानी M2M मोबाइल कनेक्शन की संख्या में भी सितंबर के दौरान बढ़ोतरी हुई. महीने के अंत तक देश में M2M कनेक्शन की संख्या 14.4 करोड़ पहुंच गई, जबकि अगस्त में यह करीब 14 करोड़ थी. इस सेगमेंट में एयरटेल सबसे आगे रहा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ