हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

फोन को बीमार बना रहा है टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट? न करें इन बातों को इग्नोर

Type C Mobile Charging Mistakes Damage Your Phone: क्या आप जानते हैं कि टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी फोन के खराब होने की वजह बन सकता है। आइए जानते हैं कैसे…

विज्ञापन

Type C Mobile Charging Mistakes Damage Your Phone: एक वक्त था जब हर डिवाइस के लिए अलग-अलग चार्जर लेकर ट्रेवल करना पड़ता था, लेकिन बदलते दौर के साथ-साथ मोबाइल चार्जर भी काफी बदल गया है। आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन्स टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट को सपोर्ट करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके फोन का यह टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट ही डिवाइस को बीमार कर रहा है।

जी हां, इस पोर्ट के जितने फायदे हैं, इसका सही यूज न करने पर उतने ही नुकसान भी होते हैं। कुछ वक्त पहले ऐसी भी रिपोर्ट्स सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि केंद्र सरकार जल्द ही टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट को मैंडेटरी बना सकती है। हालांकि अब देखा जा रहा है कि यही पोर्ट फोन को खराब भी कर रहा है। इसलिए आपको इसका यूज करते समय कुछ खास चीजों का ध्यान रखना चाहिए, वरना लॉन्ग टाइम में आपका स्मार्टफोन खराब होना लगभग तय है।

चार्जिंग वॉट को करें चेक  

आजकल ज्यादातर लोग यह चेक किए बिना मोबाइल को चार्ज पर लगा देते हैं कि आखिर फोन कितने वॉट चार्जिंग को सपोर्ट कर रहा है और जिस फोन में केबल यूज की है, वह उस डिवाइस के साथ कम्पेटिबल है भी या नहीं। कहीं न कहीं गलत चार्जिंग फोन को बिगाड़ सकती है। इसलिए हमेशा कहा जाता है कि रेलवे स्टेशन या किसी पब्लिक प्लेटफॉर्म से आपको फोन चार्ज करने से बचना चाहिए। यह आपके डिवाइस को खराब कर सकता है।

ये भी पढ़ें: Jio का सस्ता रिचार्ज प्लान, 200 रुपये से कम में मिलेंगे 12 OTT Apps फ्री और डेटा बेनिफिट्स

इस टाइप की केबल करें यूज

क्या आप जानते हैं कि मार्केट में एक नहीं, बल्कि 2 तरह की टाइप-सी चार्जिंग केबल मौजूद हैं। हर एक केबल का अपना एक अलग मैकेनिज्म होता है। एप्पल तो अपने फोन में दोनों साइड टाइप-सी देता है, जबकि कुछ एंड्राइड फोन में एक साइड टाइप-ए तो दूसरी तरफ टाइप-C देखने को मिलता है। इसलिए इस बात का भी ध्यान रखें कि कंपनी ने आपको जो केबल दी है, वह किस टाइप की है। कहीं आप किसी गलत टाइप की केबल से तो फोन को चार्ज नहीं कर रहे।

क्या फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर रही है केबल?

आजकल आपको बजट रेंज के डिवाइस के साथ भी फास्ट चार्जर मिल जाएगा। यह सभी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट से लैस हैं। ऐसे में इन सभी पावर आउटपुट के साथ आने वाली टाइप-सी केबल अलग-अलग वॉट को सपोर्ट करती हैं। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि आप सही केबल का यूज करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें