Galaxy S26 सीरीज को लॉन्च करने के बाद अब Samsung मिड-बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में भी बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है. खबर है कि कंपनी जल्द ही अपने दो नए फोन Galaxy A57 और Galaxy A37 को लॉन्च कर सकती है. लॉन्च से पहले ही ये दोनों स्मार्टफोन कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स और Geekbench पर दिखाई दे चुके हैं, जहां इनके प्रोसेसर, रैम और परफॉर्मेंस से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं. माना जा रहा है कि ये दोनों फोन पिछले साल आए Galaxy A56 और Galaxy A36 के अपग्रेड वर्जन होंगे और इनमें बेहतर परफॉर्मेंस के साथ कई नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.
Geekbench पर सामने आई फोन की डिटेल
हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy A37 को Geekbench पर मॉडल नंबर SM-A376B के साथ देखा गया है. बेंचमार्क टेस्ट में इस फोन को सिंगल-कोर में 1138 और मल्टी-कोर में 3450 का स्कोर मिला है. रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में Exynos 1480 चिपसेट दिया जा सकता है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस पिछले मॉडल के मुकाबले बेहतर होने की उम्मीद है. इसके अलावा यह स्मार्टफोन 6GB और 8GB रैम ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है.
---विज्ञापन---
Galaxy A57 में मिलेगा ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर
दूसरी तरफ Samsung Galaxy A57 को SM-A57B मॉडल नंबर के साथ Geekbench पर लिस्ट किया गया है. इस फोन को सिंगल-कोर में 1385 और मल्टी-कोर में 4469 का स्कोर मिला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन में Exynos 1680 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो इसे ज्यादा पावरफुल बनाएगा. माना जा रहा है कि यह फोन 8GB रैम के साथ आएगा. साथ ही Samsung के ये दोनों स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड OneUI 8.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकते हैं.
---विज्ञापन---
डिस्प्ले और डिजाइन में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy A37 और Galaxy A57 दोनों फोन में AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा. डिजाइन की बात करें तो दोनों फोन का लुक काफी हद तक एक जैसा हो सकता है. इनके बैक पैनल पर पिल-शेप रियर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. कंपनी ने पिछले साल Galaxy A सीरीज में जो डिजाइन दिया था, उसी स्टाइल को इन नए फोन में भी जारी रखा जा सकता है.
कई कलर ऑप्शन में आ सकते हैं फोन
रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy A57 को चारकोल, नेवी, ग्रे, लिलैक और आइसी ब्लू जैसे रंगों में लॉन्च किया जा सकता है. वहीं Galaxy A37 को चारकोल, नेवी, ग्रे, ग्रीन, लैवेंडर और व्हाइट कलर ऑप्शन में उतारा जा सकता है. दोनों स्मार्टफोन सेंटर अलाइंड पंच-होल डिस्प्ले के साथ आएंगे, जिससे इनका फ्रंट लुक काफी प्रीमियम दिखाई दे सकता है.
बैटरी और अन्य फीचर्स
बैटरी की बात करें तो इन दोनों स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा. इसके अलावा फोन में IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट फीचर भी मिल सकता है, जो इस सेगमेंट में एक बड़ा प्लस पॉइंट माना जाता है. ऐसे फीचर्स के साथ ये फोन मिड-बजट सेगमेंट में मजबूत दावेदार बन सकते हैं.
संभावित कीमत
कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy A37 को यूरोप में लगभग EUR 439 (करीब 47,100 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है. यह फोन 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है. इसके टॉप वेरिएंट की कीमत करीब EUR 539 (लगभग 57,800 रुपये) हो सकती है.
वहीं Samsung Galaxy A57 की शुरुआती कीमत करीब EUR 539 (लगभग 57,800 रुपये) बताई जा रही है. यह फोन 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है. इसके टॉप वेरिएंट की कीमत करीब EUR 609 (लगभग 65,300 रुपये) तक जा सकती है.
ये भी पढ़ें- Apple ने 2 दिन में कर दिए 6 बड़े लॉन्च, iPhone 17e से MacBook Pro M5 तक यहां देखें पूरी लिस्ट