Samsung Galaxy S23 को आधी कीमत में खरीदने का मौका! जानिए कैसे मिलेगा छूट का फायदा
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Samsung Galaxy S23 Price Cut Discount Sale: क्या आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां, तो आप सैमसंग का गैलेक्सी एस23 खरीद सकते हैं। ये स्मार्टफोन अपनी कीमत से काफी कम में मिल रहा है। आप इसे ऑफर्स के जरिए आधे से भी कम दाम में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी एस23 पर क्या ऑफर दिया जा रहा है।
सैमसंग गैलेक्सी S23 5G का 8GB RAM + 256GB स्टोरेज डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर फोन को 95,999 रुपये की जगह 79,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसकी कीमत पर 6000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। आप इसकी कीमत पर अधिक छूट पाने के लिए अन्य ऑफर्स को अप्लाई कर सकते हैं। इस पर बैंक और एक्सचेंज डिस्काउंट भी उपलब्ध है।
आप चाहें तो सैमसंग गैलेक्सी एस23 को एक्सचेंज डिस्काउंट के जरिए काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं। इस पर 35,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप इसे खरीदने के लिए पुराने फोन को एक्सचेंज कर सकते हैं।
इस ऑफर का पूरा लाभ पाने के लिए आपको एक अच्छे कंडिशन का स्मार्टफोन चेंज करना होगा, जो लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आता हो। इसके जरिए आपको 35 हजार रुपये की छूट का फायदा हो सकेगा। ऐसे में फोन की कीमत आपके लिए 44,999 रुपये तक हो सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: