Online Scams: शख्स ने खुद को बताया बैंक कर्मचारी और महिला से ठग लिए 5.24 लाख रुपये

Online Scams: एक महिला को APK ऐप डाउनलोड करना भारी पड़ा गया। ऐप डाउनलोड करते ही महिला के बैंक अकाउंट से कट गए 5.24 लाख रुपये।

Online Scams

बुजुर्ग को लगाया चूना।

विज्ञापन

Online Scams: देश में ऑनलाइन स्कैम्स के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और आए दिन लोगों के साथ ठगी हो रहे हैं। एक नया मामला मुंबई के ठाणे से आई है, जहां एक महिला के बैंक अकाउंट से 5 लाख रुपये से अधिक कट गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक शख्स ने अपने आप को बैंक कर्मचारी बताकर कॉल किया और एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा। इसके बाद क्या था महिला को 5.24 लाख रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा।

महिला को लगा 5.24 लाख रुपये से अधिक का चूना (Online Scams)

TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ठाणे की रहने वाली एक 24 वर्षीय महिला से एक ठग ने 5.24 लाख रुपये से अधिक ठग लिए। रिपोर्ट्स की मानें तो महिला को एक अनजान नंबर से कॉल आया जिसने बैंक कर्मचारी होने का दावा किया। इसके बाद घोटालेबाज ने महिला को बताया कि वह बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग का हिस्सा है और उसके स्वास्थ्य बीमा का भुगतान बकाया है। इसके बाद महिला ने उस व्यक्ति से अगली संभावित कार्रवाई के बारे में पूछा, जिसके जवाब में उसने उसे अपने द्वारा साझा की गई APK फाइल के माध्यम से एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा।

विज्ञापन

महिला बिना किसी शक के व्यक्ति के बातों को मानते गई और ऐप को डाउनलोड कर ली। जैसे ही महिला ने ऐप को डाउनलोड की वैसे ही उसके बैंक अकाउंट से 5.24 लाख रुपये कटने का मैसेज आ गया। रिपोर्ट्स की माने तो पुलिस ने कहा है कि ठग ऐप का इस्तेमाल करके महिला की गोपनीय जानकारी प्राप्त की होगी जिसे उन्होंने उसे डाउनलोड करने के लिए कहा था।

हर किसी को सतर्क रहने की जरूरत

इन घोटालों से हम सभी को सतर्क हो जाने की जरूरत है। साथ ही इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए किसी भी अनजान नंबर से आए कॉल को रिसीव न करें और रिसीव कर भी लें तो उसकी बातों में न आएं। क्योंकि, आरबीआई के गाइडलाइन्स के अनुसार बैंक अपने ग्राहकों को कॉल नहीं करती है। ऐसे में अगर आपके पास भी अनजान नंबर से कॉल आए और OTP, बैंक डिटेल सहित अन्य किसी प्रकार की गोपनीय जानकारी मांगे तो उसके साथ बिलकुल भी साझा न करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ