कड़कड़ाती ठंड में भी गर्मी का एहसास देंगे ये रूम हीटर, आपके लिए कौन सा है बेस्ट

कड़कड़ाती ठंड में रूम हीटर्स बहुत काम आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन सा रूम हीटर आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है? यहां हम आपको इसके बारे में बताएंगे।

best portable heater under 1000 in india sabse sasta heater heater for room
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट में मिलते हैं दो ऑप्शन

आमतौर पर मार्केट में दो टाइप के हीटर मिलते हैं, जिसमें ऑयल फिल्ड रूम हीटर और हैलोजन रूम हीटर शामिल हैं। ऐसे में इस बात को लेकर कंफ्यूजन होना आम बात है कि दोनों में से कौन सा विकल्प आपके लिए बेहतर है। यहां हमने इन दोनों हीटर्स की खूबियों के बारे में बताया है। इससे आपको अपने लिए किसी एक ऑप्शन को चुनने में मदद मिलेगी।

ऑयल-फिल्ड रूम हीटर

ऑयल-फिल्ड रूम हीटर लगातार और लंबे समय तक चलने वाला ऑप्शन है। यह यूनिट के अंदर सील किए गए ऑयल को गर्म करके काम करता है और आसपास की जगह में गर्मी देता है। ये हीटर कम आवाज के साथ काम करता है और इसका इस्तेमाल ज्यादातर घरों में किया जाता है। ये हीटर ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं क्योंकि इसमें कोई एक्सटर्नल एलीमेंट का इस्तेमाल नहीं होता है।

हालांकि अन्य हीटरों की तुलना में इन्हें गर्म होने में थोड़ा अधिक समय लगता है। ये कमरे की हवा को गर्म करता है, जिससे आप के आप-पास का वातावरण गर्म रहता है। बता दें कि ऑयल-फिल्ड रूम हीटर थोड़े महंगे होते हैं।

विज्ञापन
 heater

heater

हैलोजन रूम हीटर

हैलोजन रूम हीटर कॉम्पैक्ट और किफायती टूल होता हैं जिन्हें तुरंत गर्मी देने के लिए डिजाइन किया गया है। वे हैलोजन से भरे ट्यूबों का उपयोग करते हैं, जिनसे रेडिएशन निकलता हैं। ये कमरे में हवा के बजाय उनके सामने की वस्तुओं और लोगों को सीधे गर्मी देते हैं। टारगेट हीटिंग इनको छोटी जगहों या पर्सनल यूज के लिए आइडियल बनाता है।

विज्ञापन

हैलोजन हीटर हल्के, पोर्टेबल और एनर्जी एफिशिएंट ऑप्शन हैं। हालांकि ये लंबे समय तक हीट जनरेट करने में बेहतर नहीं हैं, लेकिन इसमें आपको सिंपल डिजाइन और कई हीट सेटिंग्स के ऑप्शन दिए जाते हैं। ये ऑयल-फिल्ड रूम हीटर की तुलना में सस्ते होते हैं। ऐसे में आप अपनी जरूरत के हिसाब से दोनों में से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ