Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गैजेट्स

अब Instagram पर भेजें Robot या Demon की आवाज में वॉइस नोट्स! इन 8 नए इफेक्ट्स से मजेदार बनाएं चैट

Instagram ने अपने यूजर्स के लिए DM में AI Voice Effects फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर की मदद से यूजर्स वॉइस नोट्स में अलग-अलग वॉइस फिल्टर जोड़ सकते हैं. क्या आपने ट्राई किया ये नया फीचर? आइए जानते हैं इसके फीचर्स.

Author
Written By: Mikita Acharya Updated: Mar 18, 2026 14:07
Instagram में आया नया AI Voice Effects फीचर. (Photo-Pixabay)

Instagram AI Voice Effects Feature: Instagram ने एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए मजेदार और काम का फीचर लॉन्च कर दिया है. अब आप अपने वॉइस नोट्स को सिर्फ भेज ही नहीं पाएंगे, बल्कि उनमें अलग-अलग AI इफेक्ट्स जोड़कर उन्हें और भी दिलचस्प बना सकेंगे. DM में आने वाला यह नया AI Voice Effects फीचर आपकी चैटिंग का पूरा एक्सपीरियंस बदल सकता है.

भारत में भी शुरू हो गया नया फीचर

Instagram का यह AI Voice Effects फीचर अब भारत में भी लाइव हो चुका है. यानी अब भारतीय यूजर्स भी इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं. कंपनी लगातार अपने AI टूल्स को बेहतर बनाने में लगी है और यह फीचर उसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

---विज्ञापन---

8 अलग-अलग वॉइस इफेक्ट्स मिलेंगे

इस फीचर के तहत यूजर्स को कुल 8 तरह के वॉइस फिल्टर दिए गए हैं. इनमें Chipmunk, Demon, Alien, Robot, Underwater, Stadium, Wobble और Fishbowl जैसे मजेदार ऑप्शन शामिल हैं. अगर आप बिना किसी इफेक्ट के वॉइस नोट भेजना चाहते हैं, तो Original का ऑप्शन भी दिया गया है.

इस्तेमाल करना बेहद आसान

इस फीचर का इस्तेमाल करना बहुत आसान है. आपको बस Instagram खोलना है, किसी भी DM चैट में जाना है और वॉइस रिकॉर्ड बटन दबाना है. इसके बाद AI Voice Effects का ऑप्शन चुनकर आप अपनी आवाज पर मनचाहा इफेक्ट लगा सकते हैं. भेजने से पहले आप इसे सुनकर चेक भी कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

रिसीवर भी कर सकता है ट्राई

इस फीचर की खास बात यह है कि जो यूजर आपका वॉइस नोट रिसीव करेगा, वह भी उस इफेक्ट पर टैप करके खुद उसे ट्राई कर सकता है. यानी चैट अब सिर्फ मैसेज तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ज्यादा इंटरैक्टिव हो जाएगी.

आने वाले समय में और मजेदार फीचर्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Instagram जल्द ही एक और AI फीचर ला सकता है, जिसे Create My Likeness कहा जा रहा है. इसमें यूजर्स AI की मदद से फोटो और वीडियो बना सकेंगे, जिसमें फेस स्वैप जैसी टेक्नोलॉजी भी शामिल हो सकती है. इससे आने वाले समय में Instagram का इस्तेमाल और भी दिलचस्प होने वाला है.

ये भी पढ़ें- WhatsApp पर आएगा चौंकाने वाला फीचर, अब बिना ऐप डाउनलोड किए भी कर पाएंगे चैट, ऐसे करेगा काम

First published on: Mar 18, 2026 12:02 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.