DSLR जैसा कैमरा अब जेब में! 200MP कैमरे वाला Vivo V70 FE हुआ लॉन्च, जान लीजिए कीमत

Vivo ने अपना नया V70 FE लॉन्च कर दिया है, जिसमें 200MP कैमरा, बड़ी 7000mAh बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर मिलता है. क्या यह फोन सच में DSLR जैसी फोटो दे सकता है? जानते हैं पूरी डिटेल.

vivo V70 FE

Vivo V70 FE लॉन्च.

विज्ञापन

Vivo V70 FE Launched: अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो DSLR जैसी फोटो क्लिक कर सके, तो Vivo का नया Vivo V70 FE आपके लिए एक शानदार विकल्प बन सकता है. 200 मेगापिक्सेल कैमरा, 7,000mAh की बड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ यह फोन सीधे उन यूजर्स को टारगेट करता है जो फोटोग्राफी और परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं करना चाहते.

कीमत और वेरिएंट्स

Vivo V70 FE को भारत में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है. यह फोन Monsoon Blue और Northern Lights Purple जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इसकी बिक्री 9 अप्रैल से Amazon और Vivo की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी.

विज्ञापन
वेरिएंट (RAM + Storage)कीमत (रुपये)
8GB + 128GB37,999 रुपये
8GB + 256GB40,999 रुपये
12GB + 256GB44,999 रुपये 

डिस्प्ले और डिजाइन

इस फोन में 6.83 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसकी 1900 निट्स तक की ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट इसे वीडियो देखने और गेमिंग के लिए काफी शानदार बनाते हैं. फोन का डिजाइन भी प्रीमियम फील देता है, जो पहली नजर में ही पसंद आ जाता है.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Vivo V70 FE में MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है. इसके साथ 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलती है, जिससे फोन स्मूद और फास्ट चलता है. यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आता है और कंपनी ने 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.

कैमरा और फोटोग्राफी फीचर्स

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा है. इसमें 200 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट भी मिलता है. इसके साथ 8 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है. सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मिलता है. साथ ही AI Magic Weather, AI Landscape और 30x Super Zoom जैसे फीचर्स इसे फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए खास बनाते हैं.

विज्ञापन

बैटरी और बैकअप

Vivo V70 FE में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने के लिए बनाई गई है. चाहे आप गेमिंग करें, वीडियो देखें या सोशल मीडिया इस्तेमाल करें, यह फोन पूरे दिन आराम से साथ देता है.

अन्य खास फीचर्स

फोन में Origin Island जैसे नए फीचर दिए गए हैं, जो फ्रंट कैमरे के आसपास नोटिफिकेशन को एक नए अंदाज में दिखाते हैं. इसके अलावा, इसमें लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस के लिए कई स्मार्ट AI टूल्स भी दिए गए हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ