---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

लॉन्च से पहले खुल गए OnePlus Nord 6 के राज! जानिए क्या है खास और कितनी हो सकती है कीमत

OnePlus का नया Nord 6 लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में है. 9000mAh की बड़ी बैटरी, 165Hz डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर जैसे फीचर्स इसे खास बना रहे हैं. कीमत भी मिड-रेंज में रहने की उम्मीद है, जिससे यह फोन बाजार में बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है.

---विज्ञापन---

OnePlus Nord 6: OnePlus एक बार फिर अपने Nord सीरीज के नए स्मार्टफोन के साथ मार्केट में हलचल मचाने की तैयारी में है. 7 अप्रैल 2026 को लॉन्च होने जा रहा OnePlus Nord 6 पहले ही चर्चा में आ चुका है. लॉन्च से पहले सामने आ रही जानकारी से साफ है कि इस बार कंपनी अपने इस फोन में कई बड़े अपग्रेड देने वाली है.

लॉन्च डेट और कीमत का अंदाजा

OnePlus Nord 6 को 7 अप्रैल 2026 को लॉन्च किया जाएगा. कीमत की बात करें तो इसका बेस वेरिएंट करीब 28,000 से 35,000 रुपये के बीच आ सकता है. तुलना करें तो पिछले मॉडल की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये थी, ऐसे में इस बार भी कंपनी इसी रेंज में फोन पेश कर सकती है.

---विज्ञापन---

Amazon पर उपलब्धता कन्फर्म

फोन के लॉन्च से पहले ही Amazon पर इसका माइक्रोसाइट लाइव हो चुका है. इससे साफ हो गया है कि यह डिवाइस लॉन्च के बाद सीधे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

डिस्प्ले में मिलेगा बड़ा अपग्रेड

OnePlus Nord 6 में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक बताई जा रही है, जबकि हाई ब्राइटनेस मोड में यह 1,800 निट्स तक जा सकता है. साथ ही, इसमें टच रेस्पॉन्स को बेहतर बनाने के लिए खास चिप भी दी जाएगी.

---विज्ञापन---

आंखों की सुरक्षा और नए फीचर्स

फोन में 3,840Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट मिलेगा, जिससे कम रोशनी में आंखों पर कम असर पड़ेगा. इसके अलावा Aqua Touch 2.0 जैसी तकनीक भी दी जाएगी, जिससे स्क्रीन का इस्तेमाल और आसान होगा.

पावरफुल प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा. इसके साथ ही 16GB तक की RAM और 512GB तक का स्टोरेज मिलेगा. इससे फोन में मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद रहने वाला है.

---विज्ञापन---

कैमरा सेटअप कैसा होगा

OnePlus Nord 6 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो बेहतर फोटो क्वालिटी देगा. इसके साथ एक 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी हो सकता है. वहीं, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है.

बैटरी में मिलेगा बड़ा सरप्राइज

इस बार OnePlus बैटरी के मामले में बड़ा बदलाव कर सकता है. फोन में 9,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो कंपनी के मुताबिक 2.5 दिन तक चल सकती है. यह अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी जो OnePlus ने किसी फोन में दी है.

---विज्ञापन---

सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स

OnePlus Nord 6 Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चल सकता है. इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है, जिससे यह फोन पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा.

ये भी पढ़ें- बार-बार चैट खोलने की झंझट खत्म! WhatsApp ला रहा बड़ा अपडेट, एक जगह दिखेगा कौन है Online

---विज्ञापन---

First published on: Apr 04, 2026 12:16 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola