बेकार हो गया पुराना लैपटॉप? Google का ये 279 रुपये का किट उसे फिर से बना देगा नया!

Windows 10 का सपोर्ट खत्म होते ही लाखों पुराने लैपटॉप बेकार हो गए, लेकिन अब Google का नया ChromeOS Flex USB Kit उन्हें फिर से चलाने का आसान तरीका लेकर आया है. सिर्फ कुछ सौ रुपये में आपका पुराना सिस्टम फिर से तेज और सुरक्षित बन सकता है.

chrome0S flex

Google का नया ChromeOS Flex USB Kit लॉन्च. (Photo By Google)

ChromeOS Flex USB Kit:अगर आपके पास पुराना लैपटॉप या पीसी पड़ा है जो Windows 10 बंद होने के बाद बेकार लगने लगा है, तो अब उसे फेंकने या बेचने की जरुरत नहीं है. Google ने एक नया और आसान समाधान पेश किया है, जिसकी मदद से आप अपने पुराने सिस्टम को फिर से इस्तेमाल के लायक बना सकते हैं. Back Market के साथ मिलकर कंपनी ने ChromeOS Flex USB Kit लॉन्च किया है, जो पुराने डिवाइस को नया जीवन देने का काम करेगा.

विज्ञापन

ChromeOS Flex USB Kit क्या है?

Google का यह नया USB किट खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जो बिना ज्यादा टेक्निकल झंझट के अपने पुराने सिस्टम में नया ऑपरेटिंग सिस्टम इंस्टॉल करना चाहते हैं. ChromeOS Flex पहले से फ्री में उपलब्ध है, लेकिन यह किट इंस्टॉलेशन को आसान और गाइडेड बनाने में मदद करती है.

विज्ञापन

किट में क्या-क्या मिलेगा?

इस USB किट में आपको जरूरी चीजें मिलती हैं, जिससे इंस्टॉलेशन आसान हो जाता है-
• एक रीयूजेबल USB ड्राइव
• स्टेप-बाय-स्टेप इंस्टॉलेशन गाइड
• Back Market द्वारा दिए गए वीडियो ट्यूटोरियल

पुराने सिस्टम के लिए कैसे फायदेमंद है?

Windows 10 का सपोर्ट खत्म होने के बाद कई पुराने लैपटॉप और पीसी अपडेट और सिक्योरिटी से दूर हो गए हैं. ChromeOS Flex ऐसे डिवाइसेस के लिए एक अच्छा विकल्प बनकर सामने आता है, जो उन्हें फिर से उपयोगी बना सकता है.

विज्ञापन

ChromeOS Flex के फायदे

• रेगुलर सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट
• वेब बेस्ड ऐप्स का सपोर्ट
• पुराने हार्डवेयर पर भी स्मूद परफॉर्मेंस

USB किट के स्पेसिफिकेशन

यह USB किट बेसिक लेकिन काम का है, जिसमें 16GB स्टोरेज मिलती है. यह USB-A कनेक्टर के साथ आता है और इसका डिजाइन स्विवल टाइप है. साथ ही इसमें 1 साल की वारंटी भी दी जाती है.

विज्ञापन

किन डिवाइस पर करेगा सपोर्ट

Google ने एक Certified Models लिस्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि कौन-कौन से डिवाइस ChromeOS Flex के साथ सही तरीके से काम करेंगे. इसमें डिवाइस को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है, ताकि यूजर्स पहले से जान सकें कि उनका सिस्टम पूरी तरह सपोर्टेड है या नहीं.

कितनी है कीमत और उपलब्धता

ChromeOS Flex USB Kit को Back Market के जरिए बेचा जा रहा है. इसकी कीमत करीब 3 डॉलर (लगभग 279 रुपये) रखी गई है, जिससे यह एक किफायती और उपयोगी विकल्प बन जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ