20,000 से कम में कर्व्ड AMOLED! लॉन्च हुआ Redmi Note 15 का स्पेशल एडिशन, जानें डिटेल्स

Xiaomi ने Redmi Note 15 Special Edition लॉन्च कर दिया है, जिसमें कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी मिलती है. लेकिन क्या ये फोन इस कीमत में सबसे बेस्ट डील है? जानते हैं पूरी डिटेल्स.

redmi note 15 se

Redmi Note 15 SE लॉन्च.

Xiaomi Redmi Note 15 SE: Xiaomi ने भारतीय बाजार में एक और दमदार स्मार्टफोन पेश कर दिया है. Redmi Note 15 Special Edition (SE) के नाम से लॉन्च हुआ ये फोन स्टाइल और परफॉर्मेंस का अच्छा कॉम्बिनेशन देने की कोशिश करता है. खास बात यह है कि इसमें पावरफुल Snapdragon प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और प्रीमियम कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो इसे इस प्राइस रेंज में एक मजबूत विकल्प बनाता है.

विज्ञापन

कीमत और वेरिएंट्स

Redmi Note 15 Special Edition (SE) को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है. इसका 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल 19,999 रुपये में मिलता है. वहीं 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये रखी गई है और टॉप वेरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ 23,999 रुपये में उपलब्ध है. इस प्राइस रेंज में कंपनी ने इसे काफी कॉम्पिटिटिव रखने की कोशिश की है.

विज्ञापन

डिजाइन और कलर ऑप्शन

फोन का डिजाइन काफी प्रीमियम फील देता है. इसे Crimson Reserve, Carbon Black और Frosted White जैसे तीन नए कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. खासतौर पर Crimson Reserve वेरिएंट में रेड फॉक्स-लेदर बैक और गोल्ड फिनिश फ्रेम दिया गया है, जो इसे बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है.

Photo-mi.com

डिस्प्ले और एक्सपीरियंस

इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो देखने में काफी शानदार लगता है. बड़ी स्क्रीन और कर्व्ड डिजाइन की वजह से वीडियो देखना और गेम खेलना दोनों का अनुभव बेहतर हो जाता है. इस सेगमेंट में ऐसा डिस्प्ले मिलना यूजर्स के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है.

विज्ञापन

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

Redmi Note 15 SE में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज और मल्टीटास्किंग के लिए काफी स्मूद परफॉर्मेंस देता है. ऐप्स के बीच स्विच करना हो या गेमिंग करनी हो, फोन बिना ज्यादा लैग के काम करता है.

कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. यह कैमरा अच्छी लाइटिंग में शार्प और डिटेल्ड फोटो क्लिक करता है. रोजमर्रा की फोटो और सोशल मीडिया के लिए यह सेटअप काफी काम का है.

विज्ञापन

बैटरी और बैकअप

फोन में 5800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक दिन से ज्यादा का बैकअप आराम से दे सकती है. अगर आप ज्यादा वीडियो देखते हैं या गेम खेलते हैं, तब भी यह बैटरी आपको बार-बार चार्ज करने की झंझट से बचाती है.

उपलब्धता और ऑफर्स

Redmi Note 15 Special Edition (SE) की बिक्री 7 अप्रैल से शुरू होगी. इसे कंपनी की वेबसाइट और Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा. लॉन्च ऑफर के तहत ICICI बैंक कार्ड पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा, 6 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है, जिससे खरीदना और आसान हो जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ